फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth beaten to death, body thrown near drain, face badly crushed to hide identity

Meerut: युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नाले के पास फेंका, पहचान मिटाने के लिए चेहरा बुरी तरह कुचला

Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Oct 2023 03:36 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक का शव नाले के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि मृतक की पहचान न हो इसलिए आरोपियों ने उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Youth beaten to death, body thrown near drain, face badly crushed to hide identity
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। युव का शव नाले के पास पड़ा मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


 लोहिया नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव का चेहरा ईंटों से बुरी तरह कुचला गया है।  सूचना पर पहुंची थाना पुलिस  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

लोहिया नगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने बताया कि एक खाली प्लॉट में बने कमरे में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास खड़ा हुआ एक कबाड़ का तीन पहियों का ठेला भी मिला है व मृतक की की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास है और उसने पेंट और काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की हत्या ईटों से कुचलकर की गई है मृतक के चेहरे पर ईंटों से कुचलने के निशान दिखाई दे रहे हैं। वहीं मृतक के पास खून भी पड़ा हुआ था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान करने में जुट गई।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मर्तक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है,प्रथम दृष्टि शव को यहां लाकर फेंका गया है, ऐसा प्रतीक हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed