फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Younger brother killed sleeping elder brother with meat cutting weapon

Meerut: छोटे भाई ने मीट काटने वाले हथियार से सोते हुए बड़े भाई को काट डाला

Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 12:24 AM IST
सार

सरधना के नानू गांव में छोटे भाई ने कारोबार के लिए रुपये न देने पर बड़े भाई को मीट काटने वाले हथियार से काट डाला।

विज्ञापन
Meerut: Younger brother killed sleeping elder brother with meat cutting weapon
मृतक आदिल का फाइल फोटो। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के गांव नानू में शनिवार रात कारोबार के लिए रुपये न देने पर छोटे भाई ने सोते हुए बड़े भाई पर मीट काटने वाले हथियार (बुगदे) से हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर बुगदा लगने से युवक खून से लथपथ हो गया। आनन फानन में परिजन युवक को सुभारती अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

Meerut: Younger brother killed sleeping elder brother with meat cutting weapon
मीट काटने वाला बुगदा, जिससे हत्या की गई। - फोटो : Amar ujala
गांव नानू निवासी आदिल (27) पुत्र मोहम्मद रशीद काफी समय से अपनी ससुराल सूजडू मुजफ्फरनगर में रह रहा था। वह शुक्रवार को अपने गांव आया हुआ था। यहां गुलफाम ने आदिल से कारोबार के लिए रुपये मांगे। आदिल ने पहले भी गुलफाम को रुपये दिए थे। इस बार उसने मना कर दिया। इससे गुलफाम आगबबूला हो गया था। दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई। रात को आदिल घर के आंगन में जाकर सो गया। रात करीब एक बजे छोटा भाई गुलफाम आया और उसने सोते हुए भाई आदिल पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। सारा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। चीख पुकार होने परिवार में जाग हो गई। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में आदिल को परिजनों ने सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान आदिल की मौत हो गई। आदिल के शरीर पर अन्य जगह भी चोटों के निशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Younger brother killed sleeping elder brother with meat cutting weapon
वारदात के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं और ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala
हत्या की जानकारी लगने पर आदिल के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। इस पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को नहीं लगी। अस्पताल में युवक की मौत होने पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि परिजन अस्पताल से शव घर ले जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की निर्मम हत्या की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि आदिल की दो साल पहले गांव सूजडू में गजाला से शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा आबान है। युवक की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

हत्या की सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
रात करीब एक बजे घटना को अंजाम दिया गया। शनिवार शाम पांच बजे तक भी थाना पुलिस गांव नहीं पहुंची थी। जबकि हल्का दरोगा और बीट सिपाही को भी घटना की जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि थाना पुलिस और अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि आला ए कत्ल और घटना से जुड़े साक्ष्य मौके पर पड़े रहे। पुलिस ने गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed