Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young woman who went missing from Bravura Resort found in Kerala with her Nepali boyfriend

मेरठ: ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती केरल में प्रेमी के साथ मिली, होटल मैनेजमेंट के बाद कर रही थी इंटर्नशिप

Fri, 13 Nov 2026 12:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर निवासी 20 साल की युवती होटल प्रबंधन का कोर्स करने के बाद मेरठ के ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में प्रशिक्षण ले रही थी। यहीं से वह लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि उसका प्रेम प्रसंग यहां नेपाल के युवक से हो गया, जिसके बाद दोनों यहां से चले गए थे। 

विज्ञापन
Meerut: Young woman who went missing from Bravura Resort found in Kerala with her Nepali boyfriend
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर बाईपास स्थित ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने केरल के कन्नूर जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ मौजूद नेपाली युवक जयनारायण को भी पकड़ लिया है। दोनों पैन्नूर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर रह रहे थे। सर्विलांस की मदद से मिली इस सफलता के बाद परतापुर पुलिस और स्वॉट टीम दोनों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी यह युवती होटल प्रबंधन का कोर्स पूरा करने के बाद ब्रावुरा होटल व रिजॉर्ट में रहकर प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) ले रही थी। गत 31 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। संपर्क न होने पर युवती के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परतापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए। इस बीच युवती ने होटल मैनेजर को एक वॉयस मैसेज भेजकर अपनी लोकेशन हैदराबाद में बताई थी और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
 
विज्ञापन

सर्विलांस से मिला केरल का सुराग
चार दिन पहले युवती का मोबाइल दोबारा ऑन हुआ, तो उसकी लोकेशन केरल में मिली। पुलिस ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन फिर बंद हो गया। लगातार सर्विलांस पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को कन्नूर से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवती की बरामदगी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। टीम उसे लेकर मेरठ आ रही है और युवती के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed