फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Young man murdered after being called from home, body hung from a mulberry tree, police engaged in inv

Meerut: घर से बुलाकर युवक की हत्या, शहतूत के पेड़ से लटकाया शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 04:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी उमर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अनुसार मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Meerut: Young man murdered after being called from home, body hung from a mulberry tree, police engaged in inv
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट के उमर गार्डन निवासी उमर (16) की हत्या करने के बाद शव लोहियानगर थाना क्षेत्र के बजौट गांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। परिजनों का आरोप है कि घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई और घटना को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन


उमर गार्डन निवासी शान मोहम्मद मजदूरी करता है। वह पत्नी और छह बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। शान मोहम्मद के मुताबिक बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाला किशोर बुलाकर ले गया था। काफी देर तक उमर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों से तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: गुदड़ी बाजार हत्याकांड के आखिरी आरोपी को भी उम्रकैद, बेहद खाैफनाक थी मेरठ की ये वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रात करीब पौने दस बजे लोहियानगर पुलिस को क्षेत्र के रहने वाले अनस अंसारी ने सूचना दी थी कि एक किशोर का शव टीटू के खेत में शहतूत के पेड़ पर लटका हुआ है। लोहिया नगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। 

फोरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी की और सबूत जुटाए और फिंगरप्रिंट भी लिए। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। शुक्रवार को लिसाड़ी गेट के उमर गार्डन से लापता उमर के परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान की।

उमर का शव देखते ही परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को पड़ोस का ही किशोर उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले गया था। 

उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उमर की हत्या की और फिर आत्महत्या दर्शाने के इरादे से शव पायजामे के नाड़े से शव पेड़ पर लटका दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया और उससे काफी देर तक पूछताछ की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed