फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wow, moneylenders... Borrowed one lakh, repaid three lakhs, still outstanding is 13 lakhs

Meerut: वाह रे सूदखोरों... उधार लिए एक लाख, चुकाए तीन लाख, फिर भी बकाया 13 लाख, बाहर फेंका घर का सामान

Thu, 09 Jan 2025 01:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 09 Jan 2025 01:16 AM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ फिलहाल शांतिभंग में कार्रवाई की है। मगर ब्याज का मामला अभी नहीं निपटा है। पति की मौत के बाद विधवा महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

विज्ञापन
Meerut: Wow, moneylenders... Borrowed one lakh, repaid three lakhs, still outstanding is 13 lakhs
घर का सामान बाहर फेंकते सूदखोर के आदमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना के मोहल्ला तिहाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति ने ब्याज पर एक लाख रुपये लिए थे। वह किसी तरह मजदूरी कर तीन लाख रुपये उतार चुकी है, मगर सूदखोर अब भी 13 लाख बाकी बता रहा है। बुधवार को आरोपियों ने सुधा के घर का सामान बाहर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। मगर ब्याज का मामला अभी भी जस का तस है। 
विज्ञापन

Meerut: Wow, moneylenders... Borrowed one lakh, repaid three lakhs, still outstanding is 13 lakhs
घर से बाहर निकालने का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला तिहाई निवासी सुधा ने बताया कि उसके पति ईश्वर का कुछ समय पहले स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसके पति ने किसी ने एक लाख रुपया उधार लिया था। सूदखोर ने कहा कि एक लाख रुपये बढ़कर ब्याज समेत तीन लाख रुपये हो गए हैं। उसने मजदूरी करके जैसे-तैसे उसके तीन लाख रुपये उतारे। इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि ब्याज समेत 13 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। आरोपी की नीयत उसके मकान पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी अपने साथ अपने पांच बेटों और पांच अज्ञात आरोपियों को लेकर पहुंचा। उसके घर का सामान निकालकर बाहर फेंकने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि एक पक्ष से रचित राणा, मनीष कुमार, मेहर सिंह निवासी मोहल्ला तिहाई और दूसरे पक्ष से गुरुदास के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। एसपी देहात डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed