फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Worse condition in medical college, treatment to two children on one bed in NICU

मेरठ : मेडिकल काॅलेज में बदतर हालात, एनआईसीयू में एक बेड पर हो रहा दो दो बच्चों को उपचार

Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM IST
सार

तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना का ज्यादा असर होगा, ऐसी आशंका जताई गई है। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और इसीलिए पीआईसीयू बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Worse condition in medical college, treatment to two children on one bed in NICU
meerut medical - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में बेड फुल हो गए हैं। 10 बेड की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में इस समय 20 बच्चे भर्ती हैं। हालात यह हैं कि एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एनआईसीयू में 28 दिन के बीमार शिशु भर्ती हैं। सात माह में पैदा हुए, पैदा होते समय नहीं रोने वाले, कम वजन, पीलिया और अन्य बीमारी से पीड़ित शिशुओं का यहां इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरतन ने बताया कि भर्ती नवजात को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाता है। विशेषज्ञों की टीम बच्चों को बेहतर इलाज देने की पूरी कोशिश कर रही है। कभी-कभी मरीजों की संख्या बढ़ने पर समस्या हो जाती है। इसलिए एक बेड पर दो बच्चों का भी उपचार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोरोना की तीसरी लहर के आशंका के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में 100 बेड की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) बनाने की तैयारी भी चल रही है। पीआईसीयू में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 25-25 बेड का का आईसीयू व जनरल वार्ड होगा। 25 वेंटिलेटर रहेंगे। 


अभी तक जिले में पीआईसीयू) नहीं थी। तीसरी लहर में बच्चों पर कोरोना का ज्यादा असर होगा, ऐसी आशंका जताई गई है। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और इसीलिए पीआईसीयू बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed