फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut won the women's category of the Roll Ball competition, Agra won the men's category

Meerut News: रोल बाल प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मेरठ, पुरुष वर्ग में आगरा विजेता

Mon, 13 Oct 2025 06:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut won the women's category of the Roll Ball competition, Agra won the men's category
- आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही रोल बाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेरठ और पुरुष वर्ग में आगरा की टीम विजेता रही। मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को रोल बाल संघ की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग के मुकाबलों में सोमवार को सेमीफाइनल मैच मेरठ और आगरा के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने 3-1 अंक के साथ मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला मेरठ और गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें मेरठ ने गाजियाबाद की महिला टीम को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेरठ की महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष वर्ग का फाइनल मैच आगरा और मुरादाबाद टीम के बीच हुआ। इसमें आगरा की टीम ने 8-1 के स्कोर से मैच जीतकर पुरुष वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर विजेता और उपविजेता दोनों टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रोल बाल संघ उत्तर प्रदेश के सभी सदस्य शामिल रहे। आयोजन में विवेक सहित अन्य का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed