{"_id":"69f1e4de8b41e3320404f78c","slug":"meerut-women-protest-against-smart-meters-at-pallavpuram-power-substation-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा, बढ़े बिलों को लेकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्मार्ट मीटर पर फूटा गुस्सा, बिजली घर पर महिलाओं का हंगामा, बढ़े बिलों को लेकर विरोध
Wed, 29 Apr 2026 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:31 PM IST
सार
मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 बिजली घर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि बिना सहमति के लगाए गए मीटर के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने पुराने मीटर सिस्टम बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर का विरोध
- फोटो : संवाद
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। बुधवार को पल्लवपुरम फेज-1 स्थित बिजली घर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि बिना सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और इसके बाद से बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
बढ़े बिजली बिलों को लेकर नाराजगी
पल्लवपुरम फेज-2 डबल स्टोरी निवासी रानी ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल सामान्य आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिल में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। उनका कहना है कि यह नई व्यवस्था आम परिवारों के लिए आर्थिक बोझ बनती जा रही है और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से ज्यादा बिल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: आरोपी साहिल अदालत में पेश नहीं कर सका सबूत, अब इस तारीख को होगी सुनवाई
विज्ञापन
Trending Videos
बिना सहमति लगाए गए स्मार्ट मीटर
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का आरोप था कि मीटर बदलने से पहले उन्हें न तो इसकी स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही उनकी अनुमति ली गई। प्रदर्शन में गुड़िया, रिंकी, लीलावती, दुलारी, प्रेमवती, मिजरा, तैयबा, नीतू, संजीदा, आरती, कमलेश, रीता, प्रतिभा, अंजू, कौशल, रेखा, विमला, तमन्ना, शमरीन और समांतरा समेत कई महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर सिस्टम को बहाल करने की मांग की।
समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगी।प्रदर्शन के दौरान बिजली घर परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिलिंग को लेकर समस्या है तो उसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी।