फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut women harassed by miscreants forced to be imprisoned at home

मेरठ: शोहदों से परेशान युवती घर में कैद होने को मजबूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खींचतान की वीडियो

Fri, 08 Jan 2021 01:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Jan 2021 01:56 AM IST
सार

जागृति विहार का मामला, मेडिकल पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
युवती से खींचतान की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

विज्ञापन
Meerut women harassed by miscreants forced to be imprisoned at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मेरठ में शोहदों से परेशान होकर युवती ने खुद को घर में कैद कर लिया है। आरोपी आए दिन युवती के साथ छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। वहीं युवती का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, इस मामले में आरोपियों द्वारा युवती के घर में घुसकर मारपीट और खींचातानी की  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

विज्ञापन


जागृति विहार निवासी युवती का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी और अगवा करने की धमकी देता है। मंगलवार को आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और मारपीट की। सोशल मीडिया पर युवती से खींचतान की वीडियो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी, तो 26 जनवरी को राजपथ पर होगा किसानों का कब्जा : नरेश टिकैत
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसका आरोप है कि दूसरी बिरादरी का एक युवक आए दिन उससे छेड़छाड़ करता है। इस कारण घर से निकलना बंद कर दिया है। मंगलवार को आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की। यह भी पढ़  और फिर घर में घुसकर मारपीट कर दी।

जब मां ने आरोपी के घर पहुंच कर विरोध जताया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। युवती और उसकी मां से मारपीट की। पीड़ित परिवार ने मेडिकल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर मेडिकल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed