फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut woman pretend fake pregnancy to her in laws, then kidnapped a new born baby

पेट पर कपड़ा बांधकर रचा गर्भवती होने का नाटक, फिर पति को दी 'मां' बनने की खबर, पोल खुली तो सब हैरान

Mon, 17 Feb 2020 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut woman pretend fake pregnancy to her in laws, then kidnapped a new born baby
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी महिला महिला सुरैया शादी के कई साल बाद भी मां ने बन पाने के कारण ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर गर्भवती होने का नाटक रच डाला।

विज्ञापन


यहां तक कि उसने अपने पति और घरवालों को यह भी यकीन दिला दिया कि वह एक बच्चे की मां बन चुकी है। लेकिन रविवार को जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो सारी कहानी साफ हो गई। वहीं महिला की सच्चाई जानकर हर कोई हक्का बक्का रह गया: -
विज्ञापन

 
मेरठ के मेडिकल कॉलेज से अगवा नवजात रविवार को 14वें दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चा पैदा नहीं होने पर लिसाड़ीगेट की महिला ने मेडिकल कॉलेज से नवजात को उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में महिला कैद हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई। रविवार को एसपी सिटी ने परिजनों को नवजात सौंपकर घटना का खुलासा किया।

मेडिकल कॉलेज से नवजात का अपहरण करने वाली महिला सुरैया बच्चा न होने पर ससुराल वालों के तानों से परेशान थी। इसके कारण वह किराए का मकान लेकर ससुरालियों अलग रहती थी।


इसी दौरान उसने बच्चा चुराने की प्लानिंग की। महिला पहले पति को छोड़ चुकी है। उसका दूसरा पति ट्रक ड्राइवर है। 

उधर आरोपी महिला की बहन मुंडाली के अजराड़ा निवासी किसान आसिफ की पत्नी गर्भवती थी। उसके बारे में सुरैया लगातार जानकारी कर रही थी।

आसिफ की पत्नी ने तीन फरवरी को मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया था। सुरैया सुबह से ही उसकी देखरेख में लगी थी। 

दोपहर के समय जच्चा-बच्चा को प्रथम तल पर वार्ड में लाया गया। इसी दौरान आरोपी महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। आसिफ ने शोर मचाते हुए कर्मचारियों को सूचना दी।

अपहरण के बाद मेडिकल पुलिस ने भी मौके पर जांच की, लेकिन नवजात का सुराग नहीं लगा। मेडिकल थाने में आसिफ ने अपहरण का केस दर्ज कराया।

बच्चा चोरी करने से तीन दिन पहले ही वह प्लानिंग कर रही थी। इसके चलते वह कई बार मेडिकल कॉलेज गई। तीन फरवरी को मेडिकल कॉलेज से बच्चा लेकर भागने के बाद रात में अपने घर पहुंची।

पति को फोन करके बताया कि उसने बेटे को जन्म दिया है। आसपास की महिलाओं को भी यही बताया। अगले ही दिन वह नवजात को घर से बाहर ले गई। शनिवार को ही नवजात को लेकर किराए के घर में पहुंची थी। 

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सुरैया अपने पति के साथ लिसाड़ीगेट के मोबीननगर में किराए के मकान में रहती है। पति आसिफ ट्रक ड्राइवर है। पिछले छह माह से घर नहीं आया है।

पुलिस ने आसपास की महिलाओं से पूछताछ की तो पता चला कि सुरैया दो माह से पेट पर कपड़े लपेटकर बेल्ट बांधती थी। महिलाओं को बताती थी कि वह गर्भवती है। उसने यह बात पति को भी फोनकर बताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed