फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman murdered by having her head crushed with bricks near Cantt station

मेरठ: कैंट स्टेशन के पास ईंटों से कूचकर महिला की हत्या, पूरी रात घर में पड़ा रहा शव, शक के दायरे में पति

Thu, 22 Oct 2026 08:11 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 22 Oct 2026 08:11 PM IST
सार

सरकारी क्वार्टरों के कमरे में धर्मवती का शव पड़ा मिला। सुबह बेटे ने दूसरे कमरे से आकर देखा तो पता चला। परिजनों ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई है, दो को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Woman murdered by having her head crushed with bricks near Cantt station
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों में धर्मवती (65) की चार आरोपियों ने ईंटों से कूचकर हत्या कर दी। महिला का शव पूरी रात दूसरे कमरे में पड़ा रहा। आरोप है कि कुत्ते के भगाने के विवाद में महिला के सिर पर आरोपियों ने ईंट से कई वार किए। वारदात के समय घर पर पति मौजूद था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह बेटे कालू ने दूसरे कमरे में मां का शव पड़ा देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपी कंकरखेड़ा निवासी संदीप उसके भाई गोली व बिट्टू और बंटी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला का पति बार-बार बयान बदल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के पास खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में रामचरण अपनी पत्नी धर्मवती व बेटे कालू के साथ रहता है। दोनों पिता-पुत्र रिक्शा चलाकर परिवार का पोषण करते हैं। कालू ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार रात संदीप अपने भाई गोली व दोस्तों बिट्टू और बंटी के साथ उनके क्वार्टर पर आया था। आरोपियों ने क्वार्टर के बाहर खड़े होकर शराब पी थी। 
इस दौरान पीड़ित के घर के बाहर कुछ कुत्ते भौंक रहे थे। धर्मावती ने कुत्तों को भगाया तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संदीप ने ईंट से धर्मावती के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। 
 
विज्ञापन

कालू के मुताबिक, वह रात करीब नौ बजे घर पहुंचा और पिता से मां के बारे में पूछा। पिता ने बताया कि वह बेटी के घर गई हैं। इसके बाद कालू और रामचरण एक कमरे में सो गए। उधर, दूसरे कमरे में धर्मावती का शव पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह कालू दूसरे कमरे में पहुंचा तो मां को मृत अवस्था में देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर रामचरण भी आ गए। 
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पति से भी मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

मकान खाली कराने को लेकर भी विवाद
कालू ने आरोप लगाया कि आरोपी संदीप व गोली पहले उनके पड़ोस में रहते थे, लेकिन काफी समय पहले मकान खाली कर कंकरखेड़ा चले गए थे। बुधवार रात वे घर के बाहर शराब के नशे में वहां पहुंचे और उसके पिता से मकान खाली करने को कहने लगे। वहीं घर के बाहर कुत्ते भौंक रहे थे। 
आरोप है कि कुत्तों को भगाने व मकान खाली करने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है।
 

पुलिस को पति पर शक
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पति रामचारण से मामले को लेकर जानकारी की गई। इस पर उसके बयान में विरोधाभास आया। उसने बेटे से कहा था कि उसकी मां धर्मवती अपनी बेटी के घर गई है। मगर महिला घर के अंदर दूसरे कमरे में घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं बेटा रात भर घर में रहा। लेकिन उसे भी मां के बारे में जानकारी नहीं थी।

ये भी देखें...
मेरठ: लव मैरिज को टूटता देख तनाव में आया युवक, बहन को फोन करके पंखे पर लटका; अलग रह रही थी पत्नी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed