फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Woman Murder Case: lover Tinu was shot dead Soni 20 days after marriage

मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

Wed, 20 Dec 2023 05:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

Meerut Murder Case : शादी के 20 दिन बाद ही प्रेमी ने विवाहिता की हत्या कर दी। इस हत्याकांड की ऐसी कहानी है, जिससे हर किसी का दिमाग हिल गया।

विज्ञापन
Meerut Woman Murder Case: lover Tinu was shot dead Soni 20 days after marriage
महिला व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दूसरी शादी के 20 दिन बाद ही प्रेमी टीनू उर्फ नवनीत ने सोनी की हत्या कर दी। परिजनों ने पहले पति सतेंद्र और दूसरे प्रेमी निजाम पर शक जाहिर किया था, लेकिन जांच में पुलिस टीनू तक पहुंच गई।

विज्ञापन


लावड़ रोड पर पनवाड़ी के जंगल में मुठभेड़ के बाद रात एक बजे आरोपी टीनू को दबोच लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, मवीमीरा गांव में मंगलवार को दिन निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने मायके आई सोनी (28) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के मवीमीरा गांव निवासी सुभाष ने अपनी तीसरे नंबर की बेटी सोनी की शादी बड़ी बेटी अलका के देवर थाना जानसठ के हाजीपुर गांव निवासी सतेंद्र से की थी।

पुलिस के अनुसार, शादी से पहले ही सोनी का टीनू से प्रेम-प्रसंग था। सतेंद्र से सोनी को दो बेटी तनु (8) व तनवी (6) हुई। दस साल तक दंपती में सब कुछ ठीक चला। दस साल बाद सोनी के जीवन में एक और मोड़ आया।

विज्ञापन

बताया गया कि सोनी मायके आई हुई थी। इस दौरान सोनी के घर के पीछे स्थित तालाब पर सफाई का कार्य चल रहा था। तालाब की सफाई के कार्य में इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव निवासी नाजिम जेसीबी चला रहा था। नाजिम से सोनी का प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों में लगातार बात भी होती रही।

दो माह पहले सोनी अपने पति सतेंद्र के साथ मवाना में दवाई लेने गई थी। इसी बीच वह अपने पति को चकमा देकर नाजिम के साथ चली गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों को सिकंदराबाद से बरामद कर लिया था। इस मामले में नाजिम जेल गया था।

सोनी के लौट आने के बाद सतेंद्र ने उसे अपने साथ ले जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों अलग हो गए। सतेंद्र ने बेटी तनु व तनवी को अपने पास रख लिया। सोनी अपने मायके में ही रह रही थी। टीनू फिर से उसके नजदीक आना चाहता था।

पुलिस ने बताया कि वह शादी करना चाहता था। लेकिन 28 नवंबर को परिजनों ने सोनी का खतौली के चांदसमंद निवासी रविंद्र से विवाह कर दिया। 14 दिसंबर को सोनी अपने मायके आई थी। मंगलवार सुबह टीनू ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सोनी का भाई अनुज एसएसबी में सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती दिल्ली में है। सोनी की हत्या की जानकारी मिलने के बाद सरधना विधायक अतुल प्रधान अस्पताल पहुंच गए।

खेतों पर ग्रामीण, आसानी से हत्या को अंजाम दे गया आरोपी
मंगलवार सुबह अधिकांश ग्रामीण खेतों में गन्ने की छिलाई व गेहूं की बुवाई करने गए थे। घरों में महिलाएं मौजूद थीं। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, उस दौरान गली सुनसान थी। हत्यारोपी ने सुनसान गली का फायदा उठाते हुए सोनी की हत्या कर दी और आसानी से भाग गया। गोलियों की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर आए तो सोनी सड़क पर पड़ी थी। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी कनेक्शन: आतंक का पाठ तो नहीं पढ़ा रहे ISI एजेंट, खुफिया एजेंसियां अलर्ट, शामली से पकड़ा गया था कलीम

लूट के मामले में भी जेल जा चुका है नाजिम
खरदौनी गांव निवासी नाजिम लूट के मामले में भी जेल जा चुका है। 25 दिसंबर 2022 को नाजिम ने लावड़-भगवानपुर मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। 24 घंटे में ही लावड़ पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए नाजिम को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया था। पुलिस ने नाजिम को जेल भेज दिया था। फिलहाल नाजिम जमानत पर बाहर है। सोनी के साथ पकड़े जाने के कुछ दिन बाद ही नाजिम का भी निकाह कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed