{"_id":"693672f2aaa26ef44402a20b","slug":"meerut-woman-falls-into-shipra-river-near-kainchi-dham-while-dodging-falling-stones-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कैंची धाम दर्शन को पहुंची मेरठ की महिला नदी में गिरी, पहाड़ से गिरते पत्थरों ने बढ़ाई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कैंची धाम दर्शन को पहुंची मेरठ की महिला नदी में गिरी, पहाड़ से गिरते पत्थरों ने बढ़ाई अफरा-तफरी
Mon, 08 Dec 2025 12:11 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:11 PM IST
सार
कैंची धाम के पास रविवार को पहाड़ी से गिरते पत्थरों से बचने की कोशिश में मेरठ की महिला काजल शिप्रा नदी में गिरकर घायल हो गईं। पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन
कैंची धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंची धाम के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इन्हीं पत्थरों से बचने की कोशिश में मेरठ की निवासी काजल (27) शिप्रा नदी में गिर गईं। हादसे के वक्त उनके साथ पति मोहित भी थे, जो सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
घायल महिला को ग्रामीणों ने निकाला बाहर
काजल और मोहित शास्त्रीनगर मेरठ से बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। धाम से थोड़ा आगे गाड़ी खड़ी कर वे पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे कि तभी सड़क किनारे पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। भागते हुए काजल नदी में जा गिरीं। स्थानीय ग्रामीण तुरंत नदी में उतरे और घायल महिला को बाहर निकालकर सड़क तक लाए।
विज्ञापन
सीएचसी से हल्द्वानी रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर महिला को भवाली सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रमेश ने प्राथमिक इलाज के बाद काजल को गंभीर चोटों के चलते हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जाम से श्रद्धालु भी परेशान
हादसे के दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिससे धाम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देर बाद पुलिस ने व्यवस्था संभालकर यातायात सुचारू कराया।