फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: woman deadbody found in the ruins behind Gandhi Bagh, face badly crushed

Meerut: गांधी बाग के पीछे खंडहर में मिला महिला का शव, चेहरा बुरी तरह कुचला था, हत्या की आशंका

Mon, 09 Jun 2025 03:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े रिवोली हॉल के अंदर सोमवार सुबह लगभग 40 वर्षीय महिला का सिर में चोट लगा शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Meerut: woman deadbody found in the ruins behind Gandhi Bagh, face badly crushed
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े रिवोली हॉल के अंदर सोमवार सुबह लगभग 40 वर्षीय महिला का सिर में चोट लगा शव बरामद हुआ। इस दौरान महिला के शरीर पर कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ कैंट फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आर्मी के अधिकारियों ने एक पुराने खंडहर पड़े सिनेमा हॉल के अंदर से बदबू उठने की बात की बात बताई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आस्था हत्याकांड: कटे सिर की तलाश जारी, गंगनहर में दो जाल लगाए, गौरव की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जहां उन्हें जानकारी हुई की महिला अपने सात वर्षीय बेटे के साथ लगभग सात साल से खंडहर पड़े सिनेमा हॉल के आसपास घूमती थी। वह लोगों से मांग कर खाना खाती थी। महिला के सिर पर चोट के तीन निशान है।

इस दौरान जमीन पर खून दिख रहा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी का कहना है पास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed