फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman brutally stabbed to death in the middle of the road in Kankarkheda, husband accused

Meerut: कंकरखेड़ा में बीच सड़क पर महिला की बेरहमी से सिर पर वार कर हत्या, पति पर आरोप

Sun, 30 Jul 2023 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठprint
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठprint Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jul 2023 01:04 AM IST
सार

मेरठ में शनिवार देर रात एक महिला की बीच सड़क पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों ने महिला के लकवा पीड़ित पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
Meerut: Woman brutally stabbed to death in the middle of the road in Kankarkheda, husband accused
महिला का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में कैंट स्टेशन के पास बीच सड़क पर महिला की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। लोगों ने खून में लथपथ महिला को देखा तो हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
परिजनों का आरोप है कि हत्या करने में पति शामिल है। पति के लकवाग्रस्त होने के कारण हत्या में दूसरे लोगों के शामिल होने की आशंका लग रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक टीम मुरादनगर पति की घेराबंदी के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन

Meerut: Woman brutally stabbed to death in the middle of the road in Kankarkheda, husband accused
meerut police - फोटो : Amar Ujala

सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव निवासी करण ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी 12 साल पहले मुरादनगर में बिजेंद्र के साथ हुई थी। शनिवार को उसकी बहन ट्रेन से अपने मायके आ रही थी। शनिवार रात वह ट्रेन से कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरी। प्रियंका ने अपने भाई करण को फोन कर स्टेशन पर उतरने की बात कही। जिस पर करण ने अपनी बहन को शिव चौक तक आने के लिए कहा।

हमलावरों ने ट्रेन से उतरते ही दिया वारदात को अंजाम
कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला स्टेशन वाली रोड से शिव चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए हमलावरों ने महिला को रोक लिया। इसी दौरान महिला की धारदार हथियारों से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में परिजनों ने लकवा ग्रस्त पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पति पर हत्या के आरोप लगाए है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि शनिवार को भी विवाद होने के कारण वह मायके आ रही थी। जिसके चलते हत्या कर दी गई। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। एक टीम मुरादनगर पति की घेराबंदी के लिए भेज दी है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed