{"_id":"69371225ad7a4e034b0ac4c3","slug":"meerut-wife-should-not-become-killer-sent-her-with-her-lover-husband-said-i-am-afraid-that-she-will-kill-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'मुस्कान' न बन जाए बीवी, भेज दी प्रेमी के साथ, पति बोला- डर है कि मुझे मारके नीले ड्रम में डाल देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'मुस्कान' न बन जाए बीवी, भेज दी प्रेमी के साथ, पति बोला- डर है कि मुझे मारके नीले ड्रम में डाल देगी
Mon, 08 Dec 2025 11:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:30 PM IST
सार
एक गांव में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। पति को पता चला तो उसने बाहर से कुंडी लगा दी। मामला थाने पहुंचा तो महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पति ने कहा कि मैं अपनी बेवा मां का अकेला सहारा हूं, मरना नहीं चाहता।
विज्ञापन
नीला ड्रम। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से मिलने आए उसके प्रेमी को पति ने कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। थाने में चले ड्रामे के बीच जब पत्नी प्रेमी के संग जाने की जिद पर अड़ी रही तो उसके पति ने भी अपनी जान का खतरा जताते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने के लिए कह दिया। पति बोला कि उसके पिता नहीं हैं, उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी नीले ड्रम वाली मुस्कान की तरह ही कहीं उसकी हत्या न कर दे। इसके बाद समाज के लोगों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला का गांव निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। अकसर महिला रात के समय अपने प्रेम को मिलने के लिए बुलाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया। इसी बीच उसके पति को किसी के घर में घुसने की भनक लग गई। महिला के पति ने युवक को एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने ले गई। महिला के पति ने कॉल कर पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को भी थाने पर ही बुला लिया।
इस दौरान तीनों पक्षों के लोगों की थाने पर भीड़ जमा हो गई। महिला की करतूत सुनकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने भी साथ छोड़ दिया। जबकि महिला के पति ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा है। उसे डर है कि जिस तरह से मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी, कहीं उसकी पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे। इसके चलते उसने भी महिला को अपने साथ ले जाने से इन्कार कर दिया।
घंटों चले ड्रामे के बीच महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद समाज के लोगों ने मजबूरन महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने देने का फैसला किया। दोनों पक्षों ने रजामंदी के बाद पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।