{"_id":"63ef15e61b2cd802a90f4486","slug":"meerut-wife-committed-suicide-after-death-of-husband-in-corona-period-in-kharkhoda-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पति की मौत के बाद पत्नी ने उजाड़ ली दुनिया, मकान में इस हालत में मिली लाश, घर में अकेला रह गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पति की मौत के बाद पत्नी ने उजाड़ ली दुनिया, मकान में इस हालत में मिली लाश, घर में अकेला रह गया बेटा
Fri, 17 Feb 2023 11:21 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:21 AM IST
सार
Meerut News : पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी दुनिया उजाड़ ली। शाम को बेटा घर पहुंचा तो मां की लाश इस हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के खरखौदा क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में एक महिला ने पारिवारिक तनाव के चलते अपनी दुनिया उजाड़ ली। मां की मौत के बाद अब बेटा अकेला रह गया, क्योंकि पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
परिजन बोले- तनाव में थी महिला
परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद महिला तनाव में थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, बिजली बंबा चौकी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी इशरत (48) अपने बेटे के साथ रहती थीं। कोरोना काल में इशरत के पति जावेद की कोरोना से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला
घर पर अकेली थी इशरत
बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम को इशरत घर पर अकेली थी। इसी दौरान महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं शाम को बेटा घर वापस लौटा तो मां फंदे पर झूलती मिली। इसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: पाकिस्तान से जुड़ रहे तार, आफताब को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही टीम, खुलेंगे बड़े राज