{"_id":"6437bf514f64e6595d0255a2","slug":"meerut-wife-caught-husband-red-handed-with-girlfriend-high-voltage-drama-on-the-road-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पत्नी ने प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट, बीच सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पत्नी ने प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट, बीच सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
सार
मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था महिला ने पति के साथ बैठी युवती पर दनादन थप्पड़ बरसा डाले। पति और आसपास के लोगों ने युवती को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। यहां एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा था कि अचानक उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी ने शोर मचाते हुए पति के साथ मारपीट कर दी और फिर उसके साथ बैठी युवती पर भी थप्पड़ों की बरसात कर डाली। मारपीट होते देख आसपस के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Encounter in Bijnor: 21 दिन, आठ गिरफ्तारी...गुर्गों की जुबां ने नेस्तनाबूद कर दी आदित्य और गैंग डी-27 की कहानी
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शादीशुदा युवक तेजगढ़ी स्थित एक रेस्टॉरेंट में प्रेमिका संग बैठा था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और हंगामा कर दिया। पति ने पति के साथ तो मारपीट की ही साथ ही प्रेमिका को भी बाल पकड़कर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की। हाथापाई व मारपीट करते हुए तीनों बाहर आ गए और बीच सड़क पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहीं इस पूरे मामले का लोगों ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।