फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Why did CCSU students warn of cutting off their fingers... There is a connection with the former CM.

UP : सीसीएसयू के छात्रों ने क्यों दी अपने हाथों की उंगलियां काटने की चेतावनी... पूर्व सीएम से है कनेक्शन

Thu, 09 Jan 2025 12:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 09 Jan 2025 12:11 AM IST
सार

सपा से जुड़े छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन देकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के राजनीति में योगदान के बारे में छात्रों को पता चलना चाहिए। उनके नाम पर शोधपीठ बनाई जाए। 

विज्ञापन
Meerut: Why did CCSU students warn of cutting off their fingers... There is a connection with the former CM.
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विवि में शोधपीठ को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को सपा से जुड़े छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कैंपस में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के नाम पर शोधपीठ बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि शोधपीठ नहीं बनी तो सैकड़ों छात्र सामूहिक रूप से अपनी उंगलियां काटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

सपा नेता डॉ. दिग्विजय भाटी, अवनीश गुर्जर, प्रिंस प्रधान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के राजनीति में योगदान की विद्यार्थियों को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अन्य महापुरुषों के नाम पर शोधपीठ बन सकती हैं तो मुलायम सिंह यादव के नाम से क्यों नहीं। विवि में कांशीराम शोधपीठ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ बनी हुई है। लोकसभा चुनावों के बाद बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर शोधपीठ स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने धनसिंह कोतवाल शोधपीठ का प्रस्ताव दे दिया। विवि ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव स्वीकार कर स्थापना को मंजूरी दे दी थी। इसलिए अब मुलायम सिंह यादव को लेकर भी अनुमति दी जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सैकड़ों छात्र अपनी उंगलियां काटेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed