{"_id":"69c78f12fc99256e1009352c","slug":"meerut-west-up-arms-smugglers-on-delhi-police-radar-meerut-police-on-alert-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: वेस्ट यूपी के हथियार तस्कर दिल्ली पुलिस के रडार पर, पहले ड्रोन, अब नेपाल के रास्ते कूरियर से सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वेस्ट यूपी के हथियार तस्कर दिल्ली पुलिस के रडार पर, पहले ड्रोन, अब नेपाल के रास्ते कूरियर से सप्लाई
Sat, 28 Mar 2026 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:49 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद वेस्ट यूपी के हथियार तस्कर एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। मेरठ पुलिस भी सक्रिय हो गई है और जिले में सक्रिय तथा जेल से छूटे हथियार तस्करों की निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विस्तार
वेस्ट यूपी के हथियार तस्कर गिरोह का जाल पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला है। दिल्ली पुलिस की छापेमारी में खालिस्तानी कनेक्शन वाले परवेज उर्फ फर्रू की गिरफ्तारी के बाद मेरठ पुलिस अब जिले में सक्रिय या जेल से छूटे तस्करों की तलाश में जुट गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोतवाली थाना क्षेत्र से खालिस्तानी कनेक्शन वाले हथियार तस्कर परवेज उर्फ फर्रू को हिरासत में लिया था। इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच भी बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद और खुर्जा से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हथियार तस्करों की पहचान राहिल, हाशिम, साइम, सोनू गुप्ता, घनश्याम शर्मा उर्फ घनी, वसीम मलिक, निशांत अरोड़ा उर्फ नानी, नवाब, मोहम्मद नौमान और मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश का संबंध वेस्ट यूपी से रहा है। नवाब खुर्जा का रहने वाला है और मोहम्मद नौशाद सिकंदराबाद का रहने वाला है। इस गिरोह का एक आरोपी रेहान इस समय बांग्लादेश में बताया जाता है। रेहान के भाई भी पूर्व में हथियार तस्करी में लिप्त रहे थे।

ये गिरोह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को भी हथियार तस्करी कर चुके हैं। इसी गिरोह से जुड़े आरोपियों के जरिए बेचे गए हथियार से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।
आशंका जताई जा रही है कि परवेज उर्फ फर्रू को इस गिरोह से पूछताछ के बाद ही हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मेरठ में पूर्व में पकड़े गए हथियार तस्करों की निगरानी की जा रही है। अगर कोई जेल से छूटकर तस्करी में लिप्त पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी।
पहले ड्रोन, अब नेपाल के रास्ते कूरियर से आ रहे हथियार
वेस्ट यूपी से दिल्ली-पंजाब तक हथियारों की तस्करी करने वाला गिरोह पूर्व में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगाकर बेच था। अब, हथियारों को नेपाल के रास्ते गिफ्ट आइटम, क्रॉकरी आदि के कूरियर में छिपाकर मंगाया जा रहा है।

हथियार तस्कर अनिल बंजी गिरोह की ऐसे हुई गिरफ्तारी
वेस्ट यूपी के बड़े हथियार तस्कर अनिल बंजी गिरोह को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। 23 नवंबर 2024 को दरोगा के बेटे रोहन निवासी गांव लोहड्डा थाना कोतवाली बड़ौत बागपत को गिरफ्तार किया। उसके बाद पास 17 अवैध बंदूक और 700 कारतूस बरामद किए।
20 दिसंबर 2024 को अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी निवासी ग्राम सिसौली थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर को विदेशी हथियारों के संग गिरफ्तार किया था। 13 मई 2025 को विपिन कुमार निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बड़ौत बागपत को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। 29 मई 2025 को धीरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू दाढ़ी निवासी मोहल्ला बालमुकंद पुरी बागपत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

खिलाड़ियों के लाइसेंस पर मंगाए 1975 कारतूस किए थे बरामद
एसटीएफ ने फरवरी 2025 को स्विफ्ट में सवार गांव जोला मुजफ्फरनगर निवासी राशिद अली को 1975 कारतूस 12 बोर के मेड इन इटली के साथ गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ था कि ये कारतूस देहरादून शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों के लाइसेंस पर मंगाए गए थे।