{"_id":"6922aa78914c14d90b000952","slug":"meerut-weather-today-the-air-of-the-district-is-not-fit-to-breathe-lungs-are-getting-damaged-due-to-dust-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: सांस लेने लायक नहीं है जिले की हवा, धूल से फेफड़े हो रहे खराब, इतना रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: सांस लेने लायक नहीं है जिले की हवा, धूल से फेफड़े हो रहे खराब, इतना रहा एक्यूआई
Sun, 23 Nov 2025 12:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:02 PM IST
सार
Poisonous air: मेरठ समेत आसपास के जिलों का एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा है, जो कि बेहद खतरनाक माना जाता है। प्रदूषण को रोकने के सभी उपाय फेल होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रविवार को भी सुबह की शुरुआत स्मॉग के साथ हुई। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 378 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा आसपास के जिलों का भी एक्यूआई खराब रहा। सबसे ज्यादा हवा गाजियाबाद की खराब रही। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 424 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
करीब एक महीने से मेरठ समेत आसपास के जिलों में प्रदूषण का लेवल लगातार खराब श्रेणी में चल रहा है। प्रदूषण को देखते हुए जो ग्रेप सिस्टम के दावे किए गए थे, वह भी फेल साबित होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ और आसपास में अभी तक कहीं पर भी प्रदूषण पर कोई काबू नहीं पाया गया है। जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। मेरठ की हवा में लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। सुबह के समय सबसे ज्यादा परेशानी बाहर टहलने वालों को हो रही है। ऐसे में बिना माक्स के टहलने से परहेज करें।
ये भी देखें...
UP: एक जनवरी से नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल चालित कैब-डिलीवरी वाहन, मेरठ में बंद होंगे 15 हजार ऑटो
ये भी देखें...
UP: एक जनवरी से नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल चालित कैब-डिलीवरी वाहन, मेरठ में बंद होंगे 15 हजार ऑटो
प्रदूषण का हाल
गंगानगर 356
जय भीम नगर 385
पल्लवपुरम 392
बागपत 337
बुलंदशहर 359
दिल्ली 383
गाजियाबाद 424
ग्रेटर नोएडा 388
हापुड़ 414
मेरठ 378
नोएडा 403
मुजफ्फरनगर 374
गंगानगर 356
जय भीम नगर 385
पल्लवपुरम 392
बागपत 337
बुलंदशहर 359
दिल्ली 383
गाजियाबाद 424
ग्रेटर नोएडा 388
हापुड़ 414
मेरठ 378
नोएडा 403
मुजफ्फरनगर 374