फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Life becomes miserable due to dense fog, road and rail traffic affected, no relief

Meerut Weather Today: घने कोहरे से जनजीवन बेहाल, सड़क और रेल यातायात प्रभावित, राहत के नहीं आसार

Sat, 27 Dec 2025 11:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 11:33 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिन निकलते ही कोहरा दिखाई दिया। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। सुबह काम पर जाने वाले ठिठुरते हुए गए। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Life becomes miserable due to dense fog, road and rail traffic affected, no relief
सुबह छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही कोहरे की चादर छाई रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन

 

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक साफ दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह और देर रात सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि आवश्यक कार्यों से निकलने वाले लोग भी पूरी तरह सर्दी से बचाव के इंतजामों में नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण कई जगह वाहन रेंगते हुए चले और हादसों की आशंका बनी रही। बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं, वहीं प्रशासन ने भी सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। शनिवार की सुबह इतनी ज्यादा ठंड थी कि हाल बेहाल था। दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और 11 बजे तक भी कोहरा दिखाई दे रहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed