फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather News: Weather changed due to drizzle and easterly wind at night, read what the weather will be

Meerut Weather News: रात में हुई बूंदाबांदी और पूर्वी हवा से बदला मौसम, पढ़ें-अगले दो दिन कैसा रहेगा मिजाज?

Mon, 05 May 2025 11:19 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 05 May 2025 11:19 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आज तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कल से वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut Weather News: Weather changed due to drizzle and easterly wind at night, read what the weather will be
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अभी आगामी दो दिन तक पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में नमी बनी रहेगी और कहीं पर हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। तेज हवा चलने से और हल्के आसमान पर बादल छाने से मौसम में नमी दिखाई दी। रात के समय तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। एक से दो डिग्री तक तापमान में भी गिरावट की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन तक अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस कारण से कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन पूर्वी ठंडी हवा रहेगी। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है, उसके बाद तापमान बढ़ेगा। हल्की बूंदाबांदी के बीच प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ की हवा साफ-सुथरी श्रेणी में चल रही है।

आगामी दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन तक अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिस कारण से कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है।
 
यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 मई को आपके शहर में क्या हुआ 

चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया है।

शहर में गंगानगर 129, जयभीमनगर 160, पल्लवपुरम 122, बेगमपुल 130, दिल्ली रोड 142 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बाद से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ेगा और हवा की रफ्तार कम रहेगी।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
सूर्योदय  05:35
सूर्यास्त 06:57 pm
हवा की गति -18.5 प्रतिघंटा
आर्द्रता -38%
बारिश की संभावना -3%
चंद्रोदय -12:36 बजे 
चंद्रास्त - 2 बजकर 06 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed