फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Forecast Update Today: Heatwave Aler in Meerut and Western UP

गर्मी का कहर: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, अगले 3 दिन चलेंगी झुलसाने वाली हीट वेव

Fri, 06 Jun 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Jun 2025 11:12 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में एक बार फिर मौसम ने दिखाए तल्ख तेवर। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को होगी भारी परेशानी। जानें कब मिलेगी राहत।

विज्ञापन
Meerut Weather Forecast Update Today: Heatwave Aler in Meerut and Western UP
गर्मी में धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा ओढ़कर निकलीं युवतियां।   -संवाद

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने अपनी मौजूदगी का तीखा अहसास कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में तल्खी नजर आई और सूरज की तेज़ किरणों ने जैसे ही धरती को छुआ, गर्मी का असर साफ महसूस हुआ।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

हवा की गति धीमी होने और आर्द्रता में कमी के चलते वातावरण भारी व उमस भरा हो गया है। जो राहत बूंदाबांदी और हल्की बारिश के कारण कुछ दिन पहले महसूस हो रही थी, वो अब नदारद है।

विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में न सिर्फ दिन बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शहरवासी अब दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

डॉ. शाही ने यह भी बताया कि मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, और जून के अंतिम सप्ताह तक मेरठ व आसपास के इलाकों में इसकी दस्तक हो सकती है। तब तक के लिए लोगों को गर्म हवाओं, तेज़ धूप और उमस से जूझना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed