मेरठ विशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे प्रतिनिधि, 18 अप्रैल को महापंचायत का एलान
मेरठ विशु हत्याकांड : गुरुवार को कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान 18 अप्रैल को गांव में महापंचायत करने का एलान किया गया।
विस्तार
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में विशु की हत्या के बाद हुए बवाल की खबर देश-प्रदेश में आग की तरह फैल गई। गुरुवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गुर्जर समाज के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। देश के कोने-कोने से आए दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता तो 18 अप्रैल को पलड़ा गांव में 36 बिरादरियों की महापंचायत होगी।
ये था मामला
हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में बीते रविवार की शाम को युवक विशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या के बाद सोमवार को हत्यारोपियों के घरों में आगजनी व पथराव किया गया था। सूचना पर कई थानों का पुलिस-फोर्स मौके पर दौड़ा और स्थिति को किसी तरह संभाला। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए विशु का शव गांव में पहुंचा तो कुछ लोगों का गुस्सा भड़का और तनाव की स्थिति बन गई। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने खेतों व घरों में आगजनी की थी।
यह भी पढ़ें: UP Encounter : 36 घंटे में तीन बड़े इनामी ढेर, पश्चिम से प्रयागराज तक खौफ खत्म, इनकी दहशत से कांपते थे लोग
उधर, आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक फसलें जल चुकी थीं। वहीं, पुलिस गुस्साए लोगों को समझा रही थी कि दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों में भी तोड़फोड़ कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर
वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है।