फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Video of illegal recovery of outpost in-charge goes viral

मेरठ : चौकी इंचार्ज का अवैध वसूली करते वीडियो वायरल, गाड़ी संचालकों से लिए जा रहे थे रुपये

Sat, 05 Jun 2021 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Jun 2021 01:51 PM IST
सार

धमकी से परेशान गाड़ी मालिक ने वसूली करते वीडियो बना लिया और शुक्रवार को वायरल भी कर दिया।

विज्ञापन
Meerut: Video of illegal recovery of outpost in-charge goes viral
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने के एक चौकी इंचार्ज का अवैध तरीके से रुपये वसूलते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दरोगा अवैध तरीके से गाड़ी चलवाने के नाम पर रुपये वसूलता दिख रहा है। रुपये नहीं मिलने पर गाड़ी संचालकों को जेल भेजने की धमकी भी दी गई। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी पुलिस चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह का है। बताया गया है कि दरोगा की शह पर दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा के सामने से इको गाड़ियां अवैध तरीके से चल रही थी।
विज्ञापन


यह गाड़ी मेट्रो प्लाजा से सवारी लादकर दिल्ली तक लेकर जाती थी। कोरोना कर्फ्यू के चलते गाड़ियाें के ड्राइवर दरोगा को महीने के रुपये नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते दरोगा ने ड्राइवरों को जेल भेजने की धमकी देकर डराना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी से परेशान गाड़ी मालिक ने वसूली करते वीडियो बना लिया और शुक्रवार को वायरल भी कर दिया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। वीडियो में दरोगा गाड़ियों के मालिक से महीने के रुपये ले रहा है और अन्य ड्राइवरों को धमकी दे रहा है कि महीने में रुपये नहीं दिया तो जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

वीडियो में दरोगा रुपये लेते साफ दिखाई दे रहे हैं और धमकी देते हुए भी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है और सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय से इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट मांगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि जांच रिपोर्ट के बाद दरोगा पर कार्रवाई होगी। पीड़ितों से भी इसकी जानकारी ली जाएगी और उनके बयान भी दर्ज होंगे। 

एसएसपी की हिदायत भी नजरअंदाज
एसएसपी अजय साहनी ने गूगल मीट पर ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में सभी थानेदारों को हिदायत दी थी। इसके बावजूद भी वसूली का धंधा बंद नहीं हुआ। ऐसे कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से पुलिस विभाग की बदनामी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed