फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: victim got the accused arrested, police released him, he is threatening her

Meerut: दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को पकड़वाया, पुलिस ने छोड़ा, दे रहा धमकी

Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस पर छोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। बताया गया कि 19 नवंबर को बड़ौत निवासी युवक के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट, डेढ़ साल से संबंध बना रहा था आरोपी

विज्ञापन
Meerut: victim got the accused arrested, police released him, he is threatening her
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी को मेडिकल पुलिस से पकड़वाया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ ही देर में उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने एसएसपी से मेडिकल पुलिस की शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि 2012 में उसका पति से तलाक हो चुका है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है। डेढ़ साल पहले उसने शादी के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया। आरोपी ने अपने को तलाकशुदा बताया था। जल्द शादी करने की बात कही थी।

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर पिछले एक साल से कई होटलों में ले जाकर संबंध बनाए। कई बार गर्भपात भी करा दिया। उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने 19 नवंबर को आरोपी बड़ौत निवासी अमित के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी आरोपी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने बुधवार दोपहर मेडिकल पुलिस से आरोपी को पकड़वा दिया और अपने मुकदमे में जेल भेजने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed