फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Vania fighting for life and death for 48 hours, student jumped from the fourth floor

Meerut: 48 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ती रही वानिया, चौथी मंजिल से कूदी थी छात्रा, आज सुपुर्द-ए-खाक होगा शव

Sat, 22 Oct 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Oct 2022 12:38 PM IST
सार

वानिया असद शेख सुभारती विवि से बीडीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। एक सहपाठी द्वारा छेड़े जाने से आहत होकर वानिया ने कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था। वह 48 घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई।

विज्ञापन
Meerut: Vania fighting for life and death for 48 hours, student jumped from the fourth floor
छत से कूदती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सुभारती विवि में लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाले बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा वानिया असद शेख ने शुक्रवार को 48 घंटे बाद दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि करते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आरोपी सिद्धांत कुमार पंवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव घर पहुंच गया। आज छात्रा का शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

रशीदनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर असद शेख की बेटी वानिया असद शेख सुभारती विवि से पढ़ाई कर रही थी। सहपाठी के छेड़छाड़ करने और थप्पड़ मारने से क्षुब्ध होकर बुधवार दोपहर वानिया ने लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर रूप से घायल छात्रा का सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: सोता रहा निजाम, बिक गई जिला पंचायत की करोड़ों की जमीन, अब पोल खुली तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता असद शेख ने छात्र सिद्धांत सिंह पंवार निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों की भीड़ पहुंचने से पहले पुलिस विवि पहुंची और छात्रा का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्रनेता विनीत चपराणा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को इंसाफ दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Meerut: जमीन से 20 मीटर नीचे हाथ में तिरंगा, जुबां पर 'वंदे मातरम', रैपिड की 760 मीटर लंबी पहली सुरंग तैयार

48 घंटे जिंदगी के लिए लड़ी वानिया 
चौथी मंजिल से छात्रा के कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 48 घंटे वानिया जिंदगी के लिए लड़ी। डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। रीढ़ की हड्डी में दो फ्रैक्चर व खून का रिसाव ज्यादा हो गया था। इस कारण मौत हो गई। 

होनहार थी बेटी, भूल नहीं पाऊंगा 
वानिया तीन परिवारों की इकलौती बेटी थी। पिता असद शेख का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना है कि वह बेटी को कभी नहीं भूल पाएंगे। बड़े शौक से उसे पढ़ाया। वानिया ने सेंट मेरीज से स्कूली पढ़ाई की थी। पोस्टमार्टम पर परिवार के पांच सदस्य थे, जिनकी आंखों से आंसू बंद नहीं हो रहे थे। असद ने कहा कि पुलिस उन्हें इंसाफ दिलाएगी। आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed