{"_id":"5ec12bda8ebc3e909665072e","slug":"meerut-uttar-pradesh-lockdown-latest-news-update-police-has-filed-an-fir-against-two-youths-for-violating-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पुलिस को देख मुंह पर चिपकाया दस का नोट, चालान, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पुलिस को देख मुंह पर चिपकाया दस का नोट, चालान, एफआईआर दर्ज
Sun, 17 May 2020 09:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 17 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
मास्क की जगह मुंह पर लगाया 10 रुपये का नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। पुलिस भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर पहरा दे रही है। लेकिन कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं मेरठ पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये दोनों युवक बिना मास्क लगाए बाइक से जा रहे थे। इनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था तो दूसरे युवक के मुंह पर न तो मास्क ही था न ही कपड़ा बंधा था। पुलिस से बचने के लिए युवक ने अपने मुंह पर दस का नोट चिपका लिया। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उनके पास हेलमेट भी नहीं था। हेलमेट न होने की वजह से पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेबसी: मजदूरों ने बयां किया दर्द, बोले- बस यही इच्छा कि अपनो के बीच पहुंच जाएं, तस्वीरें
विज्ञापन
यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पूछताछ की तो एक ने अपना नाम आमिर और दूसरे ने महबूब बताया। ये दोनों थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में काम करते हैं। युवकों ने पुलिस से बताया कि वे ठेकेदार से अपने पैसे लेने जा रहे थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/