फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple

Meerut: विल्वेश्वनाथ मंदिर में हंगामा, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी और आम जनता को रोका, धक्के मारे

Fri, 29 Aug 2025 04:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 29 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

रामायण कालीन इस मंदिर को लेकर पुजारी पक्ष (राशि शर्मा) व जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट (विजय गोयल) के बीच चल रहा विवाद अब बढ़ गया है। विधायक अमित अग्रवाल को बमुश्किल मंदिर में जाने दिया गया। पुजारी पक्ष के कई लोगों की उनके साथ कहासुनी होती रही। कई जनप्रतिनिधियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। 

विज्ञापन
Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple
पुजारी पक्ष से विधायक अमित अग्रवाल की अंदर जाने को लेकर होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाने के पीछे रामायण कालीन विल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर शुक्रवार को अखाड़ा बन गया। पुजारी पक्ष और जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के बीच जमकर हंगामा हुआ। यहां तक की कैंट विधायक अमित अग्रवाल को भी मंदिर में प्रवेश करने में जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मंदिर में बलदेव छठ का आयोजन किया गया। जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के लोगों, आम जनता और यहां तक की विधायक को भी अंदर जाने से रोका गया। इसी बीच पुजारी पक्ष से राशि शर्मा ने कहा कि विधायक मंदिर में आ सकते हैं, उन्हें नहीं रोका जाएगा। मगर इसके अलावा ट्रस्ट के लोगों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। इसके बाद विधायक अंदर आए। उनके पीछे-पीछे कुछ जनप्रतिनिधि भी धक्का-मुक्की के बाद मंदिर में आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple
दोनों पक्षों को शांत कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं और समिति ट्रस्ट वालों को प्रसाद चढ़ाने से रोका गया, तो विधायक ने भी इसका विरोध किया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। 
 
विज्ञापन

Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple
लोगों को अंदर जाने से रोका गया। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, कैंट के पूर्व पार्षद अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों के साथ धक्कामुक्की हुई। समिति ट्रस्ट की तरफ से और उन्हीं के साथ मंदिर में पहुंचीं मंजू शर्मा ने पुजारी पक्ष की महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। 

Meerut: Uproar in Vilveshwanath temple, MLA Amit Aggarwal and general public stopped from entering the temple
धक्कामुक्की के दौरान गिर गए एसओ सदर बाजार। - फोटो : अमर उजाला
पुजारी पक्ष से भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर समिति की महामंत्री राशि शर्मा ने कहा कि उनके पक्ष से भी थाने में तहरीर दी जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed