Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Unidentified Man’s Body Found in Jagriti Vihar Extension, Police Begin Investigation

मेरठ: जागृति विहार एक्सटेंशन में युवक का शव मिलने से सनसनी, चौथी मंजिल पर मिली चप्पल

Sat, 07 Nov 2026 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में शनिवार को युवक का शव मिला। चौथी मंजिल पर उसकी चप्पल मिलने से नीचे गिरने की आशंका है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Unidentified Man’s Body Found in Jagriti Vihar Extension, Police Begin Investigation

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सौम्या अस्थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं।

विज्ञापन




पुलिस की शुरुआती जांच में इमारत की चौथी मंजिल पर युवक की चप्पल मिली है। इससे उसके ऊपर से गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिवाली पर घर लौटने की होड़: ट्रेन-बस से लेकर नमो भारत और मेट्रो तक फुल; खड़े होकर सफर करने को मजबूर यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चौथी मंजिल पर मिली चप्पल
पुलिस के अनुसार, शनिवार को जागृति विहार एक्सटेंशन में लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि युवक की चप्पल इमारत की चौथी मंजिल पर पड़ी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि युवक चौथी मंजिल से नीचे गिरा होगा। हालांकि, वह इमारत तक कैसे पहुंचा और उसके गिरने की वजह क्या रही, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
 

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ सौम्या अस्थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि युवक के वहां पहुंचने और घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

अभी नहीं हो सकी युवक की पहचान 
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed