फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Under-19 cooch behar trophy: UP defeats Tamil Nadu by 336 runs

अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी: यूपी ने तमिलनाडु को 336 रनों से हराया, पेसर ने झटके 8 विकेट

Wed, 26 Dec 2018 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Under-19 cooch behar trophy: UP defeats Tamil Nadu by 336 runs
मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के भामाशाह पार्क में खेले जा रहे अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी मैच में बुधवार को यूपी ने तमिलनाडु को 336 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यूपी के तेज गेंदबाजों ने तमिलनाडु के बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया। यूपी के पेसर पूर्णांक त्यागी ने मैच में 8 विकेट लिए। गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


पहली पारी में यूपी ने 250 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी तमिलनाडु की टीम मात्र 99 रन बनाकर आउट हो गई थी। 151 रन की लीड लेकर यूपी ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया और पांच विकेट पर 304 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मेरठ के समीर चौधरी ने अर्धशतक लगाया। यूपी ने तमिलनाडु को जीत के लिए 455 रन का विशाल लक्ष्य दिया। तमिलनाडु के बल्लेबाज यूपी के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके।

विज्ञापन

बता दें कि पेसर पूर्णांक त्यागी ने एक के बाद एक झटके देते हुए 5 विकेट झटककर तमिलनाडु की टीम को झकझोरकर रख दिया। पूरी टीम 119 रन पर आउट हो गई। सिर्फ पहले विकेट की साझेदारी में ही टीम के 56 रन बने। यूपी ने 336 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया। मैच से पहले एमडीसीए अध्यक्ष और शहर के बड़े कारोबारी अरविंद नाथ सेठ के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, प्रवीन कुमार, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव संजय रस्तौगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच मोहम्मद शाहिद, तनकीब अख्तर मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed