{"_id":"653dff9c1fab5d828a0fa465","slug":"meerut-uncle-and-aunt-forcibly-married-minor-in-laws-tortured-her-report-filed-against-six-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नाबालिग की चाचा-चाची ने कराई जबरन शादी, ससुरालियों ने दी यातनाएं, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नाबालिग की चाचा-चाची ने कराई जबरन शादी, ससुरालियों ने दी यातनाएं, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
मेरठ में नाबालिग किशोरी की उसके चाचा-चाची ने जबरन शादी करा दी। अब ससुराल वाले उससे दहेज लाने और गैर मर्दों के साथ भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पति व सास ससुर व चाचा चाची समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में किशोरी(16) की पिता और चाचा-चाची ने जबरन शादी करा दी। ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे गंभीर यातनाएं दीं और मांग पूरी न होने पर उसे गैर मर्दों से सामने पेश करने की धमकी देते थे। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता वृद्ध और गरीब है। चार माह पूर्व पिता और चाचा-चाची ने उसकी जबरन शादी करा दी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे तलाक की धमकी दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: RAPIDX साइट पर बड़ा हादसा, LG मशीन का ब्रेक फेल, 30 फीट ऊपर से स्लाइडर कार पर गिरा, सिपाही घायल
विज्ञापन
पति रोज उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देता था। सास-ससुर दहेज की मांग पूरी न होने पर बाहरी व्यक्तियों से संबंध बनाने की धमकी देते थे और विरोध करने पर पानी की बाल्टी में उसका मुंह डालकर मारने का प्रयास भी किया गया।
आरोप है कि चाचा-चाची भी ससुराल वालों का साथ देते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रजा, सास नूरी, ननद रुखसार व इफत समेत उसके चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोप है कि चाचा-चाची भी ससुराल वालों का साथ देते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रजा, सास नूरी, ननद रुखसार व इफत समेत उसके चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।