फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ulema arrived at SSP office in favor of Yakub Qureshi wife

Meerut : याकूब कुरैशी की पत्नी के पक्ष में एसएसपी ऑफिस पर पहुंचे उलेमा

Mon, 14 Nov 2022 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Nov 2022 04:45 PM IST
सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के साथी 25 हजार रुपये के इनामी मुजीब को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं सोमवार को याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के पक्ष में उलमा एसएसपी ऑफिस पहुंच गए।

विज्ञापन
Meerut: Ulema arrived at SSP office in favor of Yakub Qureshi wife
याकूब कुरैशी की पत्नी के पक्ष में पहुंचे एसएसपी ऑफिस पर उलेमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के पक्ष में सोमवार को कई उलेमा एसएसपी ऑफिस में पहुंच गए। उलेमाओं ने मांग की है कि संजीदा बेगम बेकसूर है और 2019 से उनका मीट फैक्ट्री से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में उनको गलत नामजद किया है। पूर्व में दर्ज मीटपैकिंग के मामले में भी संजीदा बेगम को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी से मिलने वालों में युवा सेवा समिति अध्यक्ष सपा नेता बदर अली भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मीट फैक्टरी और गैंगस्टर के मामले में वांछित पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के साथी 25 हजार रुपये के इनामी मुजीब को खरखौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, याकूब के परिवार की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश देंगी। याकूब के परिवार से जुड़ी सभी संपत्तियों को चिह्नित करने का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

पुलिस-प्रशासन सहित कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। 10 कर्मचारी मौके से गिरफ्तार किए गए थे।

17 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में याकूब, उनके बेटे इमरान व फिरोज और मुजीब सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है, लेकिन पुलिस अभी उन्हें गिरफ्त में नहीं ले पाई है।

हाजी याकूब के साथ उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर बृहस्पतिवार देर रात खरखौदा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में याकूब के परिवार के साथ मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान को आरोपी बनाया गया था। अब मुजीब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वहीं, दबिश के लिए तीन टीमें तैयार की गई हैं। एसपी क्राइम अनित कुमार की देखरेख में भी एक टीम निगरानी कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब शहर से बाहर भी पूर्व मंत्री और उनके परिवार के लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरे जिलों और राज्यों में दबिश के लिए उच्चाधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed