{"_id":"670bf19714041147cc0b01ad","slug":"meerut-two-friends-riding-a-bike-were-dragged-50-meters-by-a-truck-one-died-the-other-seriously-injured-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने 50 मीटर घसीटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर, कबूतरबाजी के चक्कर में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने 50 मीटर घसीटा, एक की मौत, दूसरा गंभीर, कबूतरबाजी के चक्कर में गई जान
Sun, 13 Oct 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:45 PM IST
सार
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी सनोज उर्फ गुल्लू (26) रविवार दोपहर अपने दोस्त शाहपुर गांव निवासी कृष्णपाल के साथ बाइक पर बहसूमा से घर लौट रहा था। बटावली मार्ग पर इन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहसूमा थाना क्षेत्र में बटावली मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक सवार दो दोस्तों को हाईवे निर्माण में लगे आरसीसी मिक्सर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक करीब 50 मीटर तक दोनों को बाइक समेत घसीटकर ले गया। बाइक चला रहे मुजफ्फरनगर के युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर मेरठ-पौड़ी हाईवे जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद निर्माण कंपनी ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
जाम लगाकर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी सनोज उर्फ गुल्लू (26) रविवार दोपहर अपने दोस्त शाहपुर गांव निवासी कृष्णपाल के साथ बाइक पर बहसूमा से घर लौट रहा था। बटावली मार्ग पर इन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर सनोज और कृष्णपाल के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हंगामा किया। करीब ढाई घंटे चले हंगामे के बाद शाम पांच बजे ग्रामीण घटनास्थल से शव उठाकर आधा किमी दूर मेरठ-पौड़ी हाईवे पर ले आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनोज का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सीओ मवाना अभिषेक पटेल, न्यायिक तहसीलदार मवाना जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। शाम करीब साढ़े सात बजे परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
आरसीसी मिक्सर ट्रक, जिससे टक्कर लगी।
- फोटो : अमर उजाला
कबूतरबाजी से बने थे दोस्त, तीन कबूतर भी मरे
सनोज और कृष्णपाल को कबूतरबाजी का शौक था। रविवार को दोनों बहसूमा से कबूतर लेकर अपने घर जा रहे थे। हादसे में सनोज के साथ तीन कबूतर भी मर गए।
सनोज और कृष्णपाल को कबूतरबाजी का शौक था। रविवार को दोनों बहसूमा से कबूतर लेकर अपने घर जा रहे थे। हादसे में सनोज के साथ तीन कबूतर भी मर गए।
सनोज का है सात वर्ष का बेटा
सनोज की शादी करीब आठ साल पहले शिखा के साथ हुई थी। उसका सात साल का बेटा आरव कक्षा-दो में पढ़ता है। मौत की खबर सुनकर शिखा बेसुध हो गई। पिता संतरपाल समेत अन्य परिजनों का भी रोते हुए बुरा हाल हो गया।
सनोज की शादी करीब आठ साल पहले शिखा के साथ हुई थी। उसका सात साल का बेटा आरव कक्षा-दो में पढ़ता है। मौत की खबर सुनकर शिखा बेसुध हो गई। पिता संतरपाल समेत अन्य परिजनों का भी रोते हुए बुरा हाल हो गया।