मेरठ के सरधना में गंगनहर पटरी के पास कपसाड़ के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो मोसेरे भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक घर का बड़ा बेटा था और घर की सभी जिम्मेदारियां उसी के कंधे पर थी। दोनों युवक की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है और मां-पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।मरने वाले युवक मोसेरे भाई थे। वहीं दो युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: सांड की हरकत देख मची भगदड़, अटकी रह गईं लोगों की सांसें, कैमरे में कैद हुए कई खौफनाक सीन, देखें तस्वीरें
2 of 6
दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हैड़ी गांव निवासी परवेज पुत्र साजिद, लुकमान पुत्र इंशाद और चरथावल गांव निवासी तपनेश एक ही बाइक से सरधना जा रहे थे। सलावा-कपासड़ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। युवक सड़क पर गिर गए तो बेकाबू ट्रक उनका कुचलता हुआ निकल गया।
3 of 6
दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में परवेज और लुकमान की मौके पर ही मौत हो गई। तपनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस ने युवकों के शव सड़क से हटवाकर कांवड़ पटरी मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया। वहीं सलावा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और चालक को हिरासत में लिया।
4 of 6
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किया सीएचसी पर हंगामा
परिजनों के सरधना सीएचसी पर पहुंचने से पहले ही थाना पुलिस ने लुकमान व परवेज के शव मोर्चरी भेज दिए। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। लुकमान के परिजनों ने बताया कि लुकमान घर का बड़ा बेटा था। घर की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं। घर में पत्नी, दो बच्चे, मां-बाप सहित चार भाई हैं। परवेज भी घर में सबसे बड़ा था। उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक बेटा है।
5 of 6
मृतक परवेज
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के हाथों में ट्रक का स्टेयरिंग
प्रत्यक्षदर्शी ट्रैक्टर चालक ने बताया कि ट्रक चालक गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर की तरफ तेजी से जा रहा था। उसके आगे-आगे ट्रैक्टर चल रहा था। ट्रैक्टर को ओवरटेक करने बाद ट्रक चालक ने सामने से आ रही टाटा मैजिक को बचाने के प्रयास में अचानक कट मार दिया। इसके चलते टाटा मैजिक के पीछे चल रहे बाइक सवार चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे। एक नाबालिग के हाथों में ट्रक का स्टेयरिंग था।