{"_id":"64bec3863c53ae48e90a8f98","slug":"meerut-twins-baby-found-lying-on-the-floor-in-sardhn-meerut-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut : ब्लॉक कार्यालय के फर्श पर लेटे मिले जुड़वां बच्चे, दूध की बोतलें रखी थीं पास, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : ब्लॉक कार्यालय के फर्श पर लेटे मिले जुड़वां बच्चे, दूध की बोतलें रखी थीं पास, मचा हड़कंप
Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:01 AM IST
सार
सरधना में रविवार शाम ब्लॉक कार्यालय परिसर में दो मासूम बच्चों के जमीन पर मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के पास ही दूध की बोतलें भी रखी थीं। हालांकि पुलिस ने दो घंटे की मेहनत के बाद बच्चों के परिजनों को ढूंढ लिया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
baby
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सरधना थानाक्षेत्र के बिनोली सरधना रोड पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में दो मासूम बच्चे जमीन पर लेटे हुए मिलने से हड़कंप मच गया। कई घंटों बाद तक भी कोई बच्चों का वारिस नहीं आया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जुड़वां बच्चे लावारिश हालत में देखे तो लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद महिलाएं बच्चों को साथ ले जाने की बात करने लगीं। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर भी पहुंची और दोनों मासूम बच्चों की मां व परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास करने लगी। आखिर पुलिस को कामयाबी मिली और चार बच्चो की मंदबुद्धि मां को उसके परिजनों तक पहुंचाने पर सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को सरधना ब्लॉक कार्यालय परिसर में जमीन पर लावारिस हालत में दो बच्चे रोते बिलखते मिले। छोटे बच्चों को रोते बिलखते देख वहां भीड़ जमा हो गई। हालांकि बच्चों के पास दूध की बोतल भी रखी मिलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की।
बताया कि करीब दो माह के जुड़वां बच्चों की मां के बारे में जानकारी की गई। जिसके दो घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से थाना पुलिस ने बच्चों को तलाश किया।
बताया गया कि गांव बड़सू थाना कांधला शामली निवासी आरती अपनी छह साल की आरु के साथ गलत बस में बैठकर सरधना पहुंच गई थी। वह दिमागी रूप से बीमार बताई गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और बच्चों को सुपुर्द कर दिया।
बताया कि करीब दो माह के जुड़वां बच्चों की मां के बारे में जानकारी की गई। जिसके दो घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से थाना पुलिस ने बच्चों को तलाश किया।
बताया गया कि गांव बड़सू थाना कांधला शामली निवासी आरती अपनी छह साल की आरु के साथ गलत बस में बैठकर सरधना पहुंच गई थी। वह दिमागी रूप से बीमार बताई गई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया और बच्चों को सुपुर्द कर दिया।