{"_id":"678fc0e44e53aeeece08026b","slug":"meerut-tragic-accident-on-the-highway-a-young-man-fell-from-the-trolley-and-got-cut-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रॉली से गिरकर तीन हिस्सों में कटा युवक, मंजर देखकर कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रॉली से गिरकर तीन हिस्सों में कटा युवक, मंजर देखकर कांप गया कलेजा
Tue, 21 Jan 2025 09:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:15 PM IST
सार
दायमपुर निवासी दीपांशु ईंट उतारने की मजदूरी करता था। मंगलवार को मोदीपुरम फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान अचानक झटका लगने से दीपांशु नीचे गिर गया और दो मीटर तक घिसटता हुआ गया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे से किसी का भी दिल दहल उठेगा, लेकिन, हाईवे पर ओवर लोड वाहनों के चलने पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है, जिस कारण मंगलवार देर रात ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक मजदूर अचानक झटका लगने से गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसके तीन टुकड़े हो गए। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के दायमपुर निवासी दीपांशु (30) पुत्र जवाहर लाल ट्रैक्टर पर जाकर ईंट उतारने की मजदूरी करता था। मंगलवार को दौराला की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटों को भरकर कंकरखेड़ा की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर दीपांशु का फुफेरा भाई सोनू निवासी रजापुर सरूरपुर चला रहा था। मोदीपुरम फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान अचानक झटका लगने से दीपांशु नीचे गिर गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच में गिरने से उसके ऊपर ईंट से भरी ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। ओवरलोड ट्रॉली का पहिया उतरने और लगभग दो मीटर तक दीपांशु को घसीटते हुए ले जाने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपांशु के शरीर के हादसे में तीन टुकड़े हो गए। जिसने भी यह हादसा देखा, उसके होश उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और चालक सोनू से पूछताछ की। सोनू ने फोन पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।