फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Traders clashed with a Cantonment Board team that had arrived to remove a shop shutter in Sadar; alleg

मेरठ: सदर में दुकान का शटर हटाने गई कैंट बोर्ड की टीम से भिड़े व्यापारी, हाथापाई और पथराव का आरोप

Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
सार

ढोलकी मोहल्ला में जैन धर्मशाला में राकेश जैन की दुकान है। यहां लगे शटर को कैंट बोर्ड की टीम ने तोड़ना शुरू कर दिया। इसका व्यापारियों ने एकत्र होकर विरोध किया। दोनों पक्षों ने थाने में आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Traders clashed with a Cantonment Board team that had arrived to remove a shop shutter in Sadar; alleg
सदर में हंगामे के बाद एकत्र व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में दुकान का शटर हटाने को लेकर कैंट बोर्ड की टीम और स्थानीय व्यापारी आपस में भिड़ गए। व्यापारी ने कैंट बोर्ड कर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर कैंट बोर्ड की टीम ने व्यापारियों पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कैंट बोर्ड की टीम ढोलकी मोहल्ला स्थित जैन धर्मशाला में व्यापारी राकेश जैन की दुकान पर पहुंची थी। टीम ने बिना अनुमति के अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए शटर को तोड़ना शुरू कर दिया। इसका व्यापारी ने कड़ा विरोध किया और तुरंत अन्य व्यापारियों को मामले की सूचना दी। देखते ही देखते पूर्व सभासद दिनेश गोयल और व्यापारी नेता जीतू नागपाल समेत कई व्यापारी मौके पर जुट गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी झड़प और भिड़ंत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
हंगामे की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। व्यापारी राकेश जैन ने सदर थाने में कैंट बोर्ड की टीम के खिलाफ हाथापाई करने की तहरीर दी। वहीं, कैंट बोर्ड की टीम ने कार्यालय लौटकर उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया और व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व पथराव करने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

सीईओ के निर्देश पर गई थी टीम
कैंट बोर्ड की टीम का कहना है कि वे बिना अनुमति निर्माण की शिकायत मिलने पर कैंट बोर्ड सीईओ के निर्देश पर कार्रवाई करने गए थे। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता जयपाल सिंह तोमर ने बताया कि शिकायत मिलने पर ही टीम को भेजा गया था। अब पूरे मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। उधर, सीओ कैंट संजय गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था। दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed