फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut took the lead in the Rollball competition

Meerut News: रोलबाल प्रतियोगिता में मेरठ ने बनाई बढ़त

Sun, 12 Oct 2025 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Meerut took the lead in the Rollball competition
महिला वर्ग में वाराणसी और पुरुष वर्ग में गाजियाबाद और नोएडा को हराया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही रोलबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेरठ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में मेरठ की टीम ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर को हराया। महिला वर्ग में वाराणसी को हराकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई।

दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट किरन बालियान ने किया। बालिका वर्ग में मेरठ बौर वाराणसी के बीच मैच हुआ, जिसमें मेरठ की टीम ने 4-1 से मुकाबला जीता। इसके अलावा अन्य मैचों में हापुड़ ने फतहपुर को 8-3 से, गाजियाबाद ने गौतमबुद्धनगर को 3-2 से, लखनऊ ने मुजफ्फरनगर को 13-0 से, आगरा ने मुरादाबाद को 9-5 से, गाजियाबाद ने लखनऊ को 5-1 से, हापुड़ ने लखनऊ को 8-00 से और आगरा ने गौतमबुद्धनगर को 9-0 से हराया। पुरुष वर्ग में मेरठ की टीम ने गौतमबुद्धनगर को 16-01 से हराया। इसके अलावा मुरादाबाद ने गाजियाबाद को 8-2 से, वाराणसी ने लखनऊ को 5-2 से हराया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश रोल बोल संघ के राकेश कुमार, सुमित सिंह, कपिल कुमार, बबीता, शुभम, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed