फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three year old expired chips, cold drinks and juices... new date was being inserted to the machine

Meerut: तीन साल पुराने एक्सपायर्ड चिप्स, कोल्डड्रिंक्स और जूस... मशीन से डाल रहे थे नई तिथि, दो पकड़े

Wed, 23 Oct 2024 11:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Oct 2024 11:48 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध पटाखे गोदाम में रखे हैं। मगर यहां भारी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आकर जांच की और सैंपल लिए। 

विज्ञापन
Meerut: Three year old expired chips, cold drinks and juices... new date was being inserted to the machine
भारी मात्रा में बरामद किया गया एक्सपायर्ड सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर पटाखों की सूचना पर पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में एक्सपायर कोल्डड्रिंक्स, बिस्कुट, नमकीन और चिप्स मिले। मशीन लगाकर दो से तीन साल पुराने इन खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि बदली जा रही थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर गोदाम सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

Meerut: Three year old expired chips, cold drinks and juices... new date was being inserted to the machine
पकड़े गए आरोपी शरद और दिव्यांश गोयल। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली के मद्देनजर पुलिस टीमें जिले में कई दिन से पटाखों की बिक्री रोकने को लेकर लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। बुधवार को पुलिस को सदर गंज बाजार स्थित एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों की सूचना मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। यहां पटाखे तो नहीं मिले, लेकिन बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों की पेटियां मिलीं। इनमें प्रचलित कंपनियों की कोल्डड्रिंक्स, पैक्ड जूस, बिस्किट, नमकीन और चिप्स के पैकेट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी खाद्य पदार्थ दो से तीन साल पुराने थे। मशीन लगाकर इन खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी तिथि बदली जा रही थी। इसके बाद इन्हें बाजार में बेचा जाता था। पुलिस ने मौके से शरद गोयल और दिव्यांश गोयल को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

सेहत के साथ जान से भी खिलवाड़
कोल्डड्रिंक्स, पैक्ड जूस में कई तरह के रसायनों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में एक्सपायर होने के बाद ये लोगों की जान और सेहत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। एक्सपायर बिस्किट, नमकीन और चिप्स भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बावजूद आरोपी लोगों की जान की परवाह किए बगैर एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों की तिथि बदलकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे।
 

कहां से लाते थे, कहां बेचते थे, जांच की जा रही
गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रचलित कंपनियों के एक्सपायर हो चुके खाद्य सामान, चिप्स, नमकीन, बिस्कुट, कोल्डड्रिंक्स, जूस मिले हैं। इनकी एक्सपायरी तिथि हटाकर नई तिथि डाली जा रही थी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये खाद्य पदार्थ कहां से लाते थे और कहां बेचते थे, इसकी जानकारी भी की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर भी जांच कराई जा रही है। 
- आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article