फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three players from Meerut selected for the probable Indian squad for the Asian Para Games

Meerut: एशियन पैरा गेम्स की संभावित भारतीय टीम में मेरठ के तीन खिलाड़ियों का चयन, ये हैं इनके नाम

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
सार

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने 44 खिलाड़ियों की संभावित सूची जारी की है। यह सूची फिलहाल उपलब्ध 60 कोटा स्थानों के आधार पर तैयार की गई है। मेरठ से प्रीति पाल, अनुभव चौधरी और आयुष वर्मा को स्थान मिला है। 

विज्ञापन
Meerut: Three players from Meerut selected for the probable Indian squad for the Asian Para Games
प्रीति पाल, आयुष वर्मा और अनुभव चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी एशियन पैरा गेम्स-2026 की संभावित भारतीय टीम में मेरठ के तीन खिलाड़ियों प्रीति पाल, अनुभव चौधरी और आयुष वर्मा को स्थान मिला है। 20 जुलाई को पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की चयन समिति की वर्चुअल बैठक के बाद 44 खिलाड़ियों 34 पुरुष और 10 महिला की संभावित सूची जारी की गई है। यह सूची फिलहाल उपलब्ध 60 कोटा स्थानों के आधार पर तैयार की गई है। अंतिम कोटा आवंटन के बाद इसमें बदलाव संभव है।
विज्ञापन

 

महिला वर्ग में प्रीति पाल का चयन महिला 100 मीटर टी-35 स्पर्धा में प्रथम रैंक के साथ किया गया है। वहीं, पुरुष वर्ग में अनुभव चौधरी को पुरुष 200 मीटर टी-35 स्पर्धा में द्वितीय रैंक और आयुष वर्मा को पुरुष शॉटपुट एफ-53 स्पर्धा में द्वितीय रैंक पर संभावित टीम में शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के चयन पर खेल जगत से जुड़े लोगों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। उम्मीद जताई है कि अंतिम टीम में स्थान पक्का कर ये खिलाड़ी भारत के लिए पदक जीतकर देश और मेरठ का नाम रोशन करेंगे। प्रीति और अनुभव दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं और आयुष यहां विक्टोरिया पार्क में कोच रॉबिन के साथ तैयारी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति पाल की उपलब्धियां
- पैरालंपिक 2024 में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2021 से लगातार नेशनल में स्वर्ण पदक
- बंगलुरू में हुई ओपन नेशनल में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण
- जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक
- गोवा में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
- पैरा एशियन गेम्स में चौथा स्थान
 
विज्ञापन

आयुष की उपलब्धियां
-- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप नई दिल्ली 2025 में 5वां स्थान हासिल किया
-- आठवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शॉट पुट में गोल्ड मेडल
-- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री नई दिल्ली 2026 में शॉट पुट में गोल्ड मेडल।
-- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री नई दिल्ली 2026 में जैवलिन में सिल्वर मेडल,
-- 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप भुवनेश्वर ओडिशा 2026 में शॉट पुट में गोल्ड मेडल
-- सातवीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 बैंगलोर में शॉट पुट में गोल्ड मेडल
-- दूसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 दिल्ली में शॉट पुट में गोल्ड मेडल

ये भी देखें...
Meerut: क्रिकेटर समीर रिजवी के पिता के घर की अवैध दीवार गिराई, कैंट क्षेत्र के बंगले में किया जा रहा निर्माण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed