फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Medical: on post mortem table declared the young man alive and sent him back to ICU

UP: पोस्टमार्टम से कुछ देर पहले कराहने लगा मृत युवक, बोला- जिंदा हूं; ICU में कराया भर्ती; आधा घंटे बाद मौत

Thu, 31 Oct 2024 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 31 Oct 2024 06:31 PM IST
सार

हादसे में घायल होने पर युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उनके साथ डॉक्टरों ने बहुत बुरा किया है। वे इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।

विज्ञापन
Meerut Medical: on post mortem table declared the young man alive and sent him back to ICU
शगुन शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बृहस्पितवार को एक अनोखा मामला सामने आया। एक घायल युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर मोर्चरी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम टेबल पर युवक को लाया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। युवक को दोबारा आईसीयू में भेजा गया तो उसे आधा घंटे बाद फिर से मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी शगुन शर्मा अपने छोटे भाई प्रिंस के साथ बाइक पर गंगनहर पटरी पर खतौली की ओर जा रहा था। बुधवार रात नौ बजे गांव अटेरना पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शगुन शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन के पिता मनोज शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में शगुन का इलाज शुरू किया गया। छह घंटे बाद डा. अखिल प्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने लगी। 
बृहस्पितवार को पोस्टमार्टम पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने औजार निकालकर प्रक्रिया शुरू की। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने युवक की जांच की तो उसकी सांसें चलती पाई गईं। युवक को थोड़ा सा हिलाया तो कराहते हुए बोला मैं जिंदा हूं। इस घटना से मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन

शगुन के जिंदा होने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसके आधा घंटे बाद ही शगुन को फिर से मृत घोषित कर दिया। 
 

ये बोले इलाज करने वाले और युवक को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर 
मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर अखिल प्रकाश ने बताया कि युवक वास्तव में मृत ही था। इसके बाद ही उसे मोर्चरी भेजा गया था। वहां परिजनों को भ्रम हो गया कि पल्स चल रही है, युवक जिंदा है। वे उसे वापस आईसीयू ले गए। वहां दोबारा गहनता से जांच की गई, तो युवक को मृत ही घोषित किया गया। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने मोर्चरी से शव क्यों भेजा, इसके बारे में जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार शाम युवक को वापस मोर्चरी भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed