फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: the third day of Cooch Vihar Trophy match, volleyball competition at Kailash Prakash Stadium

Meerut News: कूच विहार ट्रॉफी मैच का आज तीसरा दिन, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Sun, 19 Nov 2023 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

मेरठ के भामाशाह क्रिकेट स्टेडियम में चल रही कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच का आज तीसरा दिन है। शनिवार को मैच के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज साहिल शर्मा की घातक गेंदबाजी के चलते यूपी की टीम पहली पारी में 288 रनों पर ऑलआउट हो गई। यूपी के ओपनर मानव और काव्य शतक पूरा नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Meerut: the third day of Cooch Vihar Trophy match, volleyball competition at Kailash Prakash Stadium
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच का आज तीसरा दिन है। शनिवार को मैच  के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज साहिल शर्मा की घातक गेंदबाजी के चलते यूपी की टीम पहली पारी में 288 रनों पर ऑलआउट हो गई। यूपी के ओपनर मानव और काव्य शतक पूरा नहीं कर पाए। दूसरी पारी में हिमाचल ने दो विकेट खोकर 95 रन बना लिए। अभी भी हिमाचल की टीम यूपी के स्कोर से 57 रन पीछे है।

विज्ञापन


भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे मैच में पहले खेलते हुए हिमाचल की टीम 44 ओवर में मात्र 136 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे उत्तर प्रदेश के ओपनर मानव और काव्य ने 41 ओवर खेलकर 153 रन बनाए थे। पहले दिन का मैच खत्म होने तक टीम 17 रनों की बढ़त बनाए थी। दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे यूपी के बल्लेबाज तेज गेंदबाज साहिल शर्मा के सामने टिक नहीं सके। सुबह के पहले एक घंटे में उन्होंने यूपी के शुरुआती बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 

विज्ञापन

मानव 15 चौकों की मदद से 78 रन बनाकर साहिल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। 162 रनों पर टीम का पहला विकेट गिरा। काव्य भी 11 चौके लगाकर 81 रनों पर साहिल का शिकार बने। इसके बाद टीम के कप्तान यशु प्रधान भी बिना रन बनाए साहिल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद यूपी के सार्थक लोहिया 8, भव्य गोयल 00 पर साहिल के शिकार बने।

अक्ष्य दूबे 6 रनों पर दक्ष की बोल पर आउट हुए। 204 रनों के स्कोर पर टीम के 6 विकेट गिर गए। इसके बाद यूपी के ऑलराउंडर शुभम मिश्रा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। आदित्य 00 रनों पर प्रिंस की गेंद पर कैच आउट हुए। आयुष्मान ने 27 रनों की पारी खेली। हितेश को 7 और आसिफ अली को 00 पर साहिल शर्मा ने बोल्ड किया। उत्तर प्रदेश की टीम 85 ओवर में 288 रन पर सिमट गई।

हिमाचल ने दो विकेट खोकर बनाए 95 रन
दूसरे दिन यूपी की 152 रनों की लीड के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज अर्णव भारद्वाज 13वें ओवर में 19 रन बनाकर स्पीनर आसिफ अली की गेंद पर पगबाधा हो गए। दूसरी छोर पर अर्जुन टिके रहे। एक विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आए अर्पित आसिफ की बॉल पर ही बिना रन बनाए पगबाधा हो गए। 35 रनों के स्कोर पर ही हिमाचल के दो विकेट गिर गए।

इसके बाद सात्विक ने पारी संभाली। उन्होंने 91 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश की ओर से आसिफ ने दो विकेट लिए। हिमाचल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44 ओवर खेलकर 95 रन बनाए। अर्जुन 44 रनों बनाकर क्रीज पर हैं। उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे दिन भी 57 रनों की बढ़त बनाए हुए है। 

विज्ञापन

सुबह के समय स्विंग हुई बॉल
हिमाचल प्रदेश की ओर से 7 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज साहिल शर्मा ने बताया कि सुबह के पहले एक घंटे पिच से काफी मदद मिली। बॉल स्विंग हो रही थी। अब अच्छी बल्लेबाजी कर टीम बढ़त बनाएगी और मैच में बनी रहेगी।

स्कोर बोर्ड दूसरा दिन उत्तर प्रदेश
खिलाड़ी रन
मानव 78
काव्य 81
यशु 03
सार्थक 08
भव्य 00
अक्ष्य 06
शुभम 60
आदित्य 00
आयुष्मान 27
हितेश 07
आसिफ 00

गेंदबाजी हिमाचल प्रदेश
खिलाड़ी विके
साहिल 7
दक्ष  2
प्रिंस 1
अक्षित 00
सिद्दक 00

बल्लेबाजी हिमाचल प्रदेश
खिलाड़ी रन

अर्णव 19
अर्जुन 44
अर्पित 00
सात्विक 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed