{"_id":"68393472b94bfb5a3e0bb28c","slug":"meerut-the-issue-of-calling-sp-leaders-thieves-echoed-till-lucknow-now-the-district-president-said-this-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा नेताओं को चोर कहने का मामला लखनऊ तक गूंजा, अब जिलाध्यक्ष ने तीनों विधायकों के बारे में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा नेताओं को चोर कहने का मामला लखनऊ तक गूंजा, अब जिलाध्यक्ष ने तीनों विधायकों के बारे में कही ये बात
Fri, 30 May 2025 10:02 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 30 May 2025 10:02 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक में न आने पर जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई थी। सपा नेताओं और विधायकों के नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर मामला गर्मा गया है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा कार्यालय में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक से नदारद रहने वाले पार्टी के बड़े नेताओं और विधायकों के बारे में टिप्पणी करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कुछ नेताओं को चोर तक कह दिया था। इसका वीडियो वायरल हुआ और मामला लखनऊ तक गूंजा। शहर में भी इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इसी मामले में बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष ने सफाई दी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने तीनों विधायकों (शाहिद मंजूर, अतुल प्रधान और रफीक अंसारी) को कोहिनूर बताया। उन्होंने कहा कि विधायकों को चोर नहीं कहा था, लेकिन जो लोग बैठक में नहीं आते, उन्हें आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार लखनऊ पार्टी मुख्यालय से सपा जिलाध्यक्ष को फटकार तक लगी। स्थानीय स्तर पर भी दिन भर सपा जिलाध्यक्ष के बयान को लेकर चर्चाएं होती रहीं। पार्टी के कुछ नेता जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गए।
इन हालात के बीच सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने किसी विधायक या पार्टी नेता के लिए नहीं कहा। हर पार्टी में कुछ चोर नेता होते हैं, हमारी पार्टी में भी हैं, जो मुखबिरी करते हैं। बैठक में वीडियो बनाते हैं और उसे दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं। ऐसे लोगों को चोर नेता ही कहा जाएगा। किसी विधायक या नेता के लिए चोर शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने कहा कि तीनों विधायक पार्टी के कोहिनूर हैं। पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों को बैठक में शामिल होना चाहिए था। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव का निर्देश होता है तो सभी को उसे फॉलो करना चाहिए और मानना चाहिए। मैं अपने बयान पर अटल हूं। संगठन के लिए ही कार्य कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह की ओर से सभी को बैठक की सूचना दी गई थी।
वहीं, जिला पंचायत सदस्य एवं सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव सम्राट मलिक ने बताया कि वह मोदीनगर विधानसभा कैडर के प्रभारी हैं और पार्टी के कैडर कार्य को करा रहे हैं। इस कारण बुधवार की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे। इसकी सूचना कार्यालय प्रभारी को दे दी थी। सपा नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष का बयान उनकी दिमागी कमजोरी को दर्शाता है।
सपाई बोले-जिलाध्यक्ष को सोच समझकर बोलना चाहिए
पूर्व जिलाध्यक्ष सपा राजपाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी का पद है। इसकी गरिमा रखनी चाहिए। सोच समझकर बोलना चाहिए। यह बयान शोभा नहीं देता।
- महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि बैठक में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल सही नहीं है। उन्हें पूरे संगठन को साथ लेकर चलना है और आगे बढ़ाना है। ऐसे बयानों से गलत संदेश जाता है।

एक दिन पहले ही कर चुके थे वार्ता : योगेश वर्मा
पूर्व विधायक सपा नेता योगेश वर्मा ने कहा कि एक दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री जुगलकिशोर वाल्मीकि उनके आवास पर आए थे। इसी दौरान कैंट विधानसभा के सदस्यों के साथ वार्ता हुई थी। इस कारण वह बैठक में शामिल नहीं हुए।

ऐसा बयान देकर की अनुशासनहीनता : बाबर खरदौनी
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने सपा जिलाध्यक्ष के बयान को अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देकर वह भाजपा को सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनका बयान घोर निंदनीय व अशोभनीय है। उन्होंने ऐसी मानसिकता वाले वाले व्यक्ति को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की।
ये भी देखें...
Meerut: सेंट्रल मार्केट में दुकानदारों ने खाली नहीं की दुकानें, जानें आगे क्या करेगा आवास विकास