फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The couple took an education loan of Rs 35 lakh on the house for the sake of their son, the thugs sold

Meerut: दंपती ने बेटे की खातिर मकान पर लिया 35 लाख का एजूकेशन लोन, ठगों ने 1.09 करोड़ में बेचा, ऐसे दिया झांसा

Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

पीएल शर्मा रोड निवासी सतीश नवल और उनकी पत्नी नीलम से छह लोगों ने ठगी कर ली। लालकुर्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: The couple took an education loan of Rs 35 lakh on the house for the sake of their son, the thugs sold
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएल शर्मा रोड निवासी सतीश नवल और उनकी पत्नी नीलम से एजुकेशन लोन दिलाने के नाम पर छह लोगों ने धोखाधड़ी कर ली। उनका मकान अपने नाम करा लिया। मकान पर 35 लाख का लोन ले लिया और बाद में 1.09 करोड़ में बेच दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

सतीश नवल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2020 में उनके पुत्र वैभव को एजुकेशन लोन की जरूरत थी। रुड़की रोड तिरुपति गार्डन निवासी परिचित अजय शर्मा उनकी पत्नी नीलम और पुत्र को लेकर हापुड़ रोड स्थित पुनीत गुप्ता के पास गया और लोन के बारे में बात की। पुनीत गुप्ता ने मेरठ ट्रेड कारपोरेशन के नाम से फर्म बना रखी है। इसकी संचालक पुनीत की पत्नी सपना गुप्ता है। पुनीत पीड़ित की पत्नी को लेकर कैनरा बैंक हापुड़ गया और अपने परिचय से उसका खाता खुलवाया। चेकबुक दिलाकर 10 खाली चेक पर हस्ताक्षर कराकर ले लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी से कहा कि लोन की किश्तों के लिए अग्रिम चेक जमा करने पड़ते हैं। इसके बाद पुनीत गुप्ता और अजय शर्मा आदि ने बैंक में दिखाने की बात कहकर पीड़ित के कागजात ले लिए। एक साल तक वह लोन के लिए चक्कर काटते रहे। पुनीत, सपना और अजय आदि ने कहा कि आपका लोन मंजूर हो गया है। सिबिल स्कोर में परेशानी है। आपको अपने मकान का एग्रीमेंट मेरी फर्म के नाम पर गारंटी के तौर पर करना होगा। उस पर विश्वास कर पीड़ित ने सहमति जताई।
 
विज्ञापन

आरोपी ने 2 फरवरी 2021 को जेल चुंगी स्थित किसी वकील के कार्यालय पर ले जाकर एग्रीमेंट के बहाने मकान का बैनामा अपनी पत्नी सपना गुप्ता के नाम करा दिया। इसके बाद पीड़ित की पत्नी के अकाउंट में 27.50 लाख रुपये अपनी फर्म के खाते से डलवाए। यह धनराशि उसकी पत्नी के हस्ताक्षरयुक्त चेक के माध्यम से अपने कर्मचारी सचिन छाबड़ा से निकलवा ली। उनका मकान गिरवी रखकर 35 लाख रुपये का लोन ले लिया। बैंक कर्मचारी उनके आवास पर आए। ऋण की अदायगी न होने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
 

पीड़ित ने आरोपियों से फर्जी बैनामा कराने और ऋण चुकाने के लिए कहा तो उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और धमकी दी। बिजनौर निवासी मोहम्मद तल्हा और उसकी बहन अफीफा को उनका मकान 1.09 करोड़ में बेच दिया। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed