फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The balcony of the building fell in the rain, the son of a property dealer died

UP News: बारिश में गिरा बिल्डिंग का छज्जा, प्रॉपर्टी डीलर के मासूम बेटे की मौत, छत गिरने से मजदूर की जान गई

Fri, 13 Sep 2024 06:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

जर्जर भवन का छज्जा गिरने आठ साल का साद मलबे में दब गया। जबकि छत गिरने से सोते हुए युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: The balcony of the building fell in the rain, the son of a property dealer died
मासूम साद की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरने से प्रॉपर्टी डीलर के मासूम बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

 

Meerut: The balcony of the building fell in the rain, the son of a property dealer died
बारिश के कारण गिरे छज्जे का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विकासपुरी में वर्षों पुराने फ्लैट बने हुए हैं। इनकी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है। इन्हीं में से एक फ्लैट में प्रॉपर्टी डीलर आरिफ का परिवार रहता है। बताया गया है कि शुक्रवार को आरिफ का आठ वर्षीय बेटा साद तीसरी मंजिल के छज्जे पर खेल रहा था। इसी दौरान छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर साद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बिल्डिंग के निवासियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासी और परिजन मलबे में दबे साद को निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुजफ्फरनगर के ककरौल स्थित गांव जटवाड़ा निवासी ताहिर (42) पुत्र खुर्शीद अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे मकान के जिस कमरे में वह सोया था, वह गिर गया। मजदूर ताहित मलबे में दब गया। उसे निकालकर परिजन एंबुलेंस से जानसठ सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 
 
विज्ञापन

कच्ची छत गिरी, मलबे में दबने से पिता-पुत्री घायल
बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात ग्रामीण फजरू के मकान की कच्ची छत गिर गई, मलबे में दब जाने से फजरू व उसकी बेटी मोहसिना (6) घायल हो गए। पड़ोसी ने सूचना एसडीएम व सीओ को दी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह व हल्का लेखपाल संजय गोस्वामी घटना स्थल पर पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीण के नुकसान की जानकारी ली। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed