फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Terrorist input has received on Kanwar Yatra and police officers have issued alert in West UP

कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया: अलर्ट हुए बड़े अफसर, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर; हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी

Fri, 07 Jul 2023 01:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 01:02 PM IST
सार

UP News : कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। इसको लेकर बड़े पुलिस अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। वहीं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है और कांवड़ मार्ग की ड्रोन व हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut: Terrorist input has received on Kanwar Yatra and police officers have issued alert in West UP
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट मिलने से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने व्यवस्था चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी है। कांवड़ मार्ग की ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी। हेलीकॉप्टर के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही शासन को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि 2500 पुलिसकर्मी और इंटेलिजेंस अधिकारी भी कांवड़ियों की सुरक्षा में लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा के लिए बनाई गई बुकलेट में भी पुलिस ने आतंकी इनपुट का जिक्र किया है। दूसरे जिलों के पुलिस अधिकारियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जिले को छह सुपर जोन, 22 जोन एवं 62 सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पुलिस के साथ ही आठ कंपनी पीएसी/ अर्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इंटेलिजेंस के करीब 120 अधिकारी/जवान भी संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त किए गए हैं, जो पल-पल की जानकारी प्रशासन को देंगे। 

कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने पर तुरंत संबंधित थाना प्रभारी अधिकारियों को एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें सभी ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को सम्मलित किया गया है। कोई भी सूचना प्राप्त होने पर कुछ ही पलों में सूचना जनपद के कोने-कोने पर पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा 112 की गाड़ी भी एक्टिव मोड में रहेंगी।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल पर तैनात रहेंगी फोर्स
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले स्थान, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो। औघड़नाथ मंदिर पर विशेष निगरानी रहेगी। साथ ही कांवड़ शिविरों में पुलिसकर्मी कांवड़ियों की वेश में तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed