फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Terror of naked youth in the forest of Bharala village, woman on duty dragged into the field

Meerut: भराला गांव के जंगल में 'न्यूड गैंग' की दहशत, ड्यूटी पर जाती महिला को खेत में खींचा, ड्रोन से तलाश

Sat, 30 Aug 2025 06:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 30 Aug 2025 06:38 PM IST
सार

भराला-सिवाया मार्ग पर स्थित खेतों में बिना कपड़ों के ये युवक छिपे रहते हैं और महिलाओं व युवतियों को देखते ही झपट्टा मार देते हैं। शनिवार को ड्यूटी पर जाती महिला को खींच लिया। शोर मचाने पर लोग आए, तो भाग गए। 

विज्ञापन
Meerut: Terror of naked youth in the forest of Bharala village, woman on duty dragged into the field
भराला के जंगल में ड्रोन उड़ाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भराला-सिवाया मार्ग पर शनिवार सुबह मेरठ ड्यूटी पर जा रही एक महिला को पीछे से दो निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों ने पकड़ लिया। युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्कूल बस के चालक, परिचालक को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव पहुंचकर ड्रोन उड़ाया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन

 

Meerut: Terror of naked youth in the forest of Bharala village, woman on duty dragged into the field
ड्रोन से तलाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार सिवाया-भराला मार्ग पर पिछले कुछ दिन से निर्वस्त्र युवक पैदल जा रही महिलाओं के साथ अभद्रता कर खेत में खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण महिलाओं और युवतियों के साथ ही उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी गांव निवासी एक महिला आबूलेन स्थित शोरूम पर ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए निर्वस्त्र संदिग्ध दो युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। इस दौरान महिला चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर एक स्कूल की बस के चालक सरसवा गांव निवासी अनिल, परिचालक बफावत निवासी शिवम खेतों की ओर दौड़े। दोनों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग निकले। 
 
विज्ञापन

बुरी तरह घबराई महिला को दोनों ने सांत्वना दी और ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद ड्रोन मंगवाया गया और खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर आरोपियों की तलाश की गई। काफी देर तक ड्रोन उड़ाने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं लग सका।  
 

ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी निर्वस्त्र युवक आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ व उन्हें खेत में खींचने का प्रयास कर चुके हैं। महिलाएं खेतों और ड्यूटी पर अकेला जाने से डर रही हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी रहेगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed