{"_id":"6137baf48ebc3ef1634ad413","slug":"meerut-tension-in-karnal-up-farmers-will-move-as-they-get-the-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : करनाल में तनाव, इशारा मिलते ही कूच करेंगे यूपी के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : करनाल में तनाव, इशारा मिलते ही कूच करेंगे यूपी के किसान
Wed, 08 Sep 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:48 AM IST
सार
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों से तैयार रहने के लिए कहा है। दिनभर चले घटनाक्रम पर सिवाया टोल प्लाजा पर डेरा जमाए बैठे भाकियू पदाधिकारियों की नजर रही।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में किसानों और सरकार के बीच चल रहे टकराव और किसान नेताओं को हिरासत में लेने के बाद भाकियू कार्यकर्ता अलर्ट हो गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया है। हरियाणा से इशारा मिलते ही उत्तर प्रदेश के किसान करनाल के किए कूच करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ मंगलवार को किसान नेताओं की सरकार के साथ वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी। लघु सचिवालय की तरफ जा रहे किसानों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने चौधरी राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव समेत अन्य किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। युवाओं के भारी विरोध करने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसका पता लगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश छा गया। टिकैत ने किसानों से कहा कि वह संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल का इंतजार करें। दिनभर चले घटनाक्रम पर सिवाया टोल प्लाजा पर डेरा जमाए बैठे भाकियू पदाधिकारियों की नजर रही। भाकियू प्रवक्ता ने किसानों से तैयार रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन